मनोरंजन जगत पर फिर छाए मौत के काले बादल, शकुनि मामा ने दुनिया को कहा अलविदा
मनोरंजन जगत पर फिर छाए मौत के काले बादल, शकुनि मामा ने दुनिया को कहा अलविदा
Share:

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार अदा करने वाले अभिनेता गूफी पेंटल हॉस्पिटल में भर्ती थे। बताया जा रहा था कि उनकी हालत बहुत गंभीर थी। जानी -मानी एक्ट्रेस टीना घई ने इस बात की पुष्टि भी की थी, लेकिन अब पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल फ़ैल गया है क्योंकि अभिनेता  गूफी पेंटल हमारे बीच नहीं है। आज ही अभिनेता का देहांत हो गया है और इसी के साथ एक और दिग्गज कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा बोल दिया है।

BR चोपड़ा के मशहूर ऐतिहासिक शो 'महाभारत' को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला था। इस शो के हर किरदार ने फैंस के दिल में अपनी बेहद अहम स्थान बना लिया था। इन कलाकारों में गूफी पेंटल का नाम भी जुड़ा हुआ था। गूफी पेंटल ने शो में शकुनि मामा का किरदार अदा किया था। आज भी जब भी शकुनि मामा के अभिनय की बात की जाती थी तो, उसमें  गूफी पेंटल का नाम जरूर लिया जाता है, लेकिन अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि अब अभिनेता हमारे बीच नहीं रहे।

बीते बहुत समय से उनकी सेहत खराब चल रही थी। अब इसी दौरान गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने एक मीडिया संस्थान को जानकारी देते हुए बताया कि आयु संबंधी कई बीमारियों जूझ रहे गूफी पेंटल का हृदय गति रुक जाने से हुआ देहांत हो गया। अब यह खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस सहित सिनेमा जगत के कई सितारे अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

खबरों का कहना है कि गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार शाम को चार बजे किया जाने वाला है। उम्मीद है कि सिनेमा जगत के कई दिग्गज और बड़े सितारे उनकी इस अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले है। गूफी के जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि गूफी के करियर के बारें में बात की जाए तो अभिनेता 1980 के दशक में हिंदी मूवीज के साथ साथ  कुछ टीवी धारावाहिकों में दिखाई दिए थे। बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वो इंजीनियर थे। गूफी को पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से हासिल हुई थी। इस शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। 

नए घर में शिफ्ट हुईं चारू असोपा, लोगों ने इस चीज के चलते कर दिया ट्रोल

सबके सामने शख्स ने सारा अली खान से पूछ लिया ऐसा सवाल, विक्की कौशल ने संभाला स्टेज

आज तक शहनाज गिल को है इस बात का गिल्ट, ब्रह्मकुमारी शिवानी के सामने खुद किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -