डैनिल मेदवेदेव ने जीता अपना पहला पेरिस मास्टर्स का खिताब
डैनिल मेदवेदेव ने जीता अपना पहला पेरिस मास्टर्स का खिताब
Share:

रूस के डेनिल मेदवेदेव ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को रविवार को तीन सेटों में 5-7, 6-4, 6-1 से हराकर पेरिस मास्टर्स का खिताब जीत लिया। विश्व के पांचवें नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव पेरिस मास्टर्स खिताब जीतने वाले चौथे रूसी खिलाड़ी बन गए हैं। 

मेदवेदेव ने इस जीत के साथ ज्वेरेव के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-5 कर लिया है। रूसी खिलाड़ी का चार फाइनल में यह तीसरा एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब है। 

मेदवेदेव ने पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी की और मैच के आखिरी नौ गेम में से आठ गेम जीते। मेदवेदेव से पहले पेरिस मास्टर्स जीतने वाले अन्य रूसी खिलाड़ी मरात साफिन, निकोलई देवीदेंको और कारेन खाचानोव थे।

जानिए क्या हुआ था जब सानिया ने किया था तिरंगे का अपमान

सिक्किम में पहली बार होगा महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

जर्मन ज्वेरेव ने पहली बार पेरिस मास्टर्स के फाइनल में किया प्रवेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -