ईसाई से वापस हिन्दू बने डांग के 12 आदिवासी परिवार
ईसाई से वापस हिन्दू बने डांग के 12 आदिवासी परिवार
Share:

डांग: गुजरात के डांग जिले के 12 आदिवासी परिवारों ने ईसाई से हिंदू धर्म अपना लिया। डांग जिले के शिवरीमाल में साध्वी यशोदा दीदी की उपस्थिति में इन परिवारों ने विधि-विधान से अपना धर्म-बदल लिया। बता दें कि, डांग ही गुजरात का एक ऐसा जिला है, जहां 40 प्रतिशत लोगों ने ईसाई धर्म अपना रखा है। यहां ईसाई बनने वाले वालों की संख्या बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है।

साध्वी यशोदा ने ईसाई रहे आदिवासी परिवारों का धर्म बदलने के बाद कहा कि, हमने उनकी घर वापसी कराई है। ये वही लोग हैं, जो पहले ही हिंदू थे, किन्तु पैसों के लालच व अन्य कारणवश चर्च जाने लगे और धीरे-धीरे क्रिस्चियन ही बन गए। हालांकि, अब उन्हें अहसास हो रहा है कि हमारी जो धरोहर है, वही वास्तविक है और हमारा सनातन धर्म ही एक सच्चा धर्म है, जिसे मानते हुए ये लोग अब वापस हिंदू धर्म अपना रहे हैं।'

बता दें कि इसी साल डांग में 24 जनवरी को आदिवासी समुदाय के 144 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया था। तब भी जिले के शिवरीमल आश्रम की साध्वी यशोदा का यही कहना था कि, पहले सभी लोग हिंदू थे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से कुछ स्थानीय धार्मिक नेताओं ने भोगड़िया गांव में कार्यक्रम रखा था। साध्वी ने कहा कि, ''इन वारली आदिवासियों को 5 साल पहले मिशनरियों द्वारा क्रिस्चियन बन जाने का लालच दिया गया था। लेकिन, ​अब ये लोग हमसे कह रहे हैं कि, उस धर्म का पालन करने में वे सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। ऐसे में हमने 'घर वापसी' कार्यक्रम की व्यवस्था की।"

सऊदी अरब ने एक और सप्ताह तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के निलंबन का किया विस्तार

छात्र संघ चुनाव चाहने वाले छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का मामला हुआ दर्ज

अब ITR भरना हुआ और भी आसान, SBI की इस सर्विस से चुटकियों में भरें इनकम टैक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -