यहाँ जाना मौत को दावत देने जैसा, जिंदा लौटकर आना मुश्किल
यहाँ जाना मौत को दावत देने जैसा, जिंदा लौटकर आना मुश्किल
Share:

दुनिया में कई ऐसी जगह है जहाँ जाने के बारे में इंसान केवल सपनों में सोच सकता है। हालाँकि आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ जाना मौत को दावत देने के बराबर है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में। 

डेथ वैली, कैलिफोर्निया- कैलिफोर्निया में स्थित डेथ वैली को दुनिया का सबसे गर्म स्थान कहा जाता है। जी दरअसल यहां का तापमान गर्मियों में 150 डिग्री तक पहुंच जाता है। जी हाँ और इसके इतना गर्म होने के कारण अब तक यहां पर कई लोगों की जान भी चुकी है।

स्नैक आईलैंड, ब्राजील- ब्राजील में स्थित स्नैक आईलैंड को दुनिया का सबसे खतरनाक स्थान माना जाता है। कहा जाता है यह पूरा का पूरा आईलैंड सांपों का घर है और यहाँ केवल और केवल सांपों का कब्जा है। इस आईलैंड पर दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों की प्रजातियां पाई जाती है।

डानाकिल मरुस्थल, इथियोपिया- इथियोपिया का डानाकिल मरुस्थल दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक है। जी हाँ और गर्मी के सीजन में यहां का अधिकतम तापमान 131 डिग्री तक पहुंच जाता है। केवल यही नहीं बल्कि अत्यधिक तापमान होने के चलते इस रेगिस्तान से कई जहरीले गैस भी निकलती है, जिससे सावधानी ना बरती जाए तो किसी की जान भी जा सकती है।

क्लिफ्स ऑफ मोहर, आयरलैंड- आयरलैंड के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक क्लिफ्स ऑफ मोहर भी है, जहाँ का नजारा बेहतरीन है। जी हाँ और इसका मुख्य कारण है कि ये स्थान अटलांटिक महासागर और बीच का किनारा है। हालाँकि बीच का नजारा इतना खूबसूरत दिखाई देता है कि लोग कई बार किनारे के बहुत पास चले जाते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है।

ओम्याकॉन, साइबेरिया- साइबेरिया के बारे में आप सभी ने अच्छा सुना होगा लेकिन साइबेरिया में खतरनाक जगहें भी है। साइबेरिया में स्थित ओम्याकॉन एक ऐसी ही जगह है, जो बेहद खतरनाक है। जी दरअसल यहां का तापमान कभी-कभी इतना नीचे पहुंच जाता है कि यहां जिंदा रहना मुश्किल हो जाता है।

इरोटिक फिल्में बनाते थे राज कुंद्रा, अब कर रहे CBI जांच की मांग

राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर मुश्किलों में फंसे अशोक पंडित, कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

PV सिंधु के घर पहुंचे बॉलीवुड के महान अभिनेता अनुपम खेर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -