बस-ट्रक में हुई खतरनाक टक्कर, यात्रियों का हुआ ये हाल
बस-ट्रक में हुई खतरनाक टक्कर, यात्रियों का हुआ ये हाल
Share:

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ में शुक्रवार को एक बस तथा ट्रक में खतरनाक टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार 19 यात्री चोटिल हो गए। यह मामला रजरप्पा थाना के केजियाघाटी में हुई जब यात्री धार्मिक यात्रा पर नेपाल जा रहे थे। यह बस ललिता ट्रेवल की है जो ओडिशा के बोलांगीर जिला से देवघर तथा नेपाल की यात्रा पर जा रही थी। बस में सवार सभी भक्त ओडिशा के ही रहने वाले थे। इस के चलते केजियाघाटी में ट्रक आगे चल रही थी। बस रांची की तरफ से आ रही थी। इसी के चलते ट्रक से इसकी खतरनाक टक्कर हो गई।

वही टक्कर होते ही चारों ओर अफरातफरी की स्थिति हो गई। बस में सवार तकरीबन 17 यात्रियों को हल्क चोट लगी है। दो व्यक्तियों को गंभीर चोट लगी है। मामले की खबर पर दुलमी के बिससूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश समेत ग्रामीण पहुंचे। चोटिल व्यक्तियों को बस से निकालकर प्राथमिक इलाज के लिए भेजा गया।

वही दूसरी तरफ एक और घटना सामने आई है जिसमे एम्स कर्मचारी के घर पर झारखंड की एक नाबालिग बच्ची पाई गई है। यह बच्ची बीते 6 दिन से घर में ही बंद थी। एम्स कर्मचारी का परिवार उसे बंद कर रांची चला गया था। पुलिस ने कहा कि बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है तथा उसे वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया है। एम्स कर्मचारी के वापस आने के पश्चात् आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले में घायल ASI का निधन, पीएम मोदी के दौरे से पहले घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

AIIMS कर्मचारी के घर पर बंद मिली बच्ची, पूछताछ में मासूम ने खोला बड़ा राज

लैंसेट अध्ययन में पाया गया कि भारतीयों में मधुमेह अन्य होने वाली बीमारियों का प्रमुख कारण है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -