मुंबई में हुआ खतरनाक हादसा, 5 लोगों की हुई मौत
मुंबई में हुआ खतरनाक हादसा, 5 लोगों की हुई मौत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार को बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एंबुलेंस एवं 4 कारों में टक्कर हो गई। दुर्घटना में 5 व्यक्तियों की मौत हो गई। आरम्भ में बताया जा रहा था कि दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। अब इनमें से 5 व्यक्तियों की मौत की खबर है।

वही कहा जा रहा है कि मुम्बई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर तड़के साढ़े 3 बजे ये दर्दनाक दुर्घटना हुई है। खबर के अनुसार, सी लिंक पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस दुर्घटना में चोटिल हुए लोगों को चिकित्सालय पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई थी। इससे पहले एंबुलेंस घायलों को ले जाती, पीछे से 3 और गाड़ियां इससे टकरा गईं। इसके बाद सी लिंक पर चीख पुकार मच गई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ होंगे। 

दूसरी तरफ उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बुधवार को बड़ी दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में 32 व्यक्तियों की मौत हो गई। बस हरिद्वार जिले के लालढांग से बारात लेकर पौड़ी के बीरोंखाल गांव जा रही थी। बस में 40-50 लोग सवार थे। जब बस सीमडी गांव के पास पहुंची तभी अचानक बेकाबू हो गई, जिसके कारण यह दुर्घटना हो गई। SDRF तथा NDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अबतक 20 व्यक्तियों का रेस्क्यू कर उन्हें चिकित्सालय में भर्ती किया जा चुका है। 

'मैं अगर पार्थ को राजनीति में नहीं लाता तो..', TMC नेता का बड़ा बयान

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

युवा फॉरवर्ड मुमताज ने जीता FIH का नया खिताब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -