इस मशहूर एक्टर के भाई का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, कार का हाल देख हो जाएंगे बेहाल
इस मशहूर एक्टर के भाई का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, कार का हाल देख हो जाएंगे बेहाल
Share:

आजमगढ़: आजमगढ़ (Azamgarh) से सांसद एवं भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) के बड़े भाई विजय लाल यादव (Vijay Lal Yadav) की कार हादसे का शिकार हो गई है। विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। इस क्रम में बाराबंकी के समीप उनकी फॉर्च्यूनर कार हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। डिवाइडर भी टूट गया। बीते दिनों हुए लोकसभा उप चुनाव में आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ बीजेपी के प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुए हैं। सांसद बनने के बाद उनके परिवार में यह गंभीर मामला सामने आया है।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक, फॉर्च्यूनर कार बहुत तेज रफ़्तार में जा रही थी। इसी बीच ड्राइवर कार पर अपना संतुलन खो बैठा। तेज गति से जा रही कार डिवाइडर से टकराई एवं हवा में लगभग 20 मीटर तक उपर उछल गई। हादसे के पश्चात् गाड़ी के चारो चक्के ऊपर की ओर हो गए थे। 

बता दे कि विजय लाल यादव सपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे समाजवादी पार्टी के सदस्य के तौर पर इस बार आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के दौरान प्रचार करते दिखाई दिए थे। उन्होंने अपने भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ की जगह सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया था। हालांकि, चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को मात दे दी।

राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, जुलाई से मुफ्त में मिलेगी ये चीजें

मोहम्मद जुबैर के लैपटॉप में छिपा है बड़ा राज़, पुलिस को देने से कर रहा इंकार

अब इस राज्य में घट सकती है उदयपुर जैसी घटना! नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर मिली धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -