इस मशहूर एक्ट्रेस संग छेड़छाड़ के बाद अब आरोपी को मिली सजा
इस मशहूर एक्ट्रेस संग छेड़छाड़ के बाद अब आरोपी को मिली सजा
Share:

आपको याद हो कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ हुई थी. ऐसे में मुंबई की एक विशेष कोर्ट ने आज बॉलीवुड की अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोपी को 3 साल की सक्षम करावास की सजा सुना दी है. जी हाँ, मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड की अभिनेत्री जायरा वसीम से दिसंबर 2017 में यात्रा के दौरान विमान में छेड़छाड़ की घटना हुई थी और विशेष न्यायाधीश ए डी देव ने यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून के तहत मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी विकास सचदेव को दोषी ठहरा दिया है.

वहीं सचदेव को पॉक्सो कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत दोषी माना क्योंकि पीड़िता घटना के वक्त 17 साल की थीं और दिसंबर 2017 में अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि, ''एयर विस्तारा के विमान से दिल्ली से मुंबई जाने के दौरान उनके सह-यात्री ने उनसे छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था.'' उस समय उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव विडियो के जरिए अपनी आपबीती बताई थी और पीड़िता ने अपने पोस्ट में बताया था कि 'पीछे वाली सीट से विकास ने पैर आगे किया और जायरा के कंधे पर पैर से गलत तरीके से छुआ.'

लेकिन विकास का कहना था कि 'वो फ्लाइट में सोने की कोशिश कर रहे थे, उनका पैर गलती से टच हुआ वो मोलेस्ट नहीं कर रहे थे।' वहीं इस घटना के बाद जायरा ने एक विडियो पोस्ट में कहा कि, ''मैं दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में यात्रा कर रही थी। मेरे पीछे अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बैठा था जिसने दो घंटे की मेरी यात्रा को तकलीफदेह बना दिया.''

इस डायरेक्‍टर ने की कंगना की तारीफ, बोले - 'उसके अंदर इसकी भूख पहली फिल्‍म...'

BB13: विशाल की पिटाई पर KRK ने लिए मजे, कहा -'ये बेचारा, गरीब...'

सैफ अली खान की फिल्म गो गोवा गोन का बनेगा सीक्वल, इस दिन होगी रिलीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -