नाचते-नाचते इन 2 मशहूर एक्ट्रेसेस से हो गई गड़बड़, वायरल हुआ VIDEO
नाचते-नाचते इन 2 मशहूर एक्ट्रेसेस से हो गई गड़बड़, वायरल हुआ VIDEO
Share:

टीवी के चर्चित सीरियल अनुपमा स्टारर रुपाली गांगुली एवं अश्लेषा सावंत यानी बरखा का एक जबरदस्त वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों ने 'ओ मेरे सोना रे' गाने पर बेहतरीन डांस किया है। रुपाली एवं अश्लेषा ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। आरम्भ में दोनों ने स्टेप्स मैच किए। तत्पश्चात, अश्लेषा ने स्टेप्स गड़बड़ कर दिए। दोनों का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। विशेष तौर पर बरखा को वैम्प के रूप में देखते आ रहे लोगों को उनका यह अंदाज भा रहा है।

लोकप्रियता के मामले में अनुपमा सीरियल टॉप पोजीशन पर है। इसके स्टार्स भी लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। शो की कास्ट अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर सेट्स की मस्ती साझा करती रहती है। अब अनुपमा और बरखा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दोनों ओ मेरे सोना रे गाने पर डांस कर रही हैं। रुपाली एवं अश्लेषा ने एकदम बेहतरीन स्टेप्स किए हैं मगर आखिर में बरखा के स्टेप्स बदल जाते हैं। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा भी है, मैंने गड़बड़ कर दी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

वीडियो पर लोगों के बेहतरीन कमेंट्स हैं। एक शख्स ने लिखा है, इसी तरह आप दोनों को पाखी और अधिक के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए। मजा और सजा दोनों होगा। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह कमेंट किए है। वहीं वनराज यानी सुधांशु पांडे ने भी वीडियो साझा किया है। इसमें वह गाना गा रहे हैं। उन्होंने लिखा है, आज ये गाने का मूड हुआ तो गा दिया, अब सुन लो। फेस पे लाली फिल्टर की नहीं मैंने अभी कार्डियो समाप्त किया है। लोग सुधांशु के गाने की प्रशंसा कर रहे हैं। 

फैंस के लिए खुशखबरी, फिर साथ नजर आएंगी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी!

बिग बॉस की इस हसीना ने किया इंटरनेट पर कब्ज़ा

नेशनल टीवी पर इस कपल ने कर दी ऐसी हरकत, सामने आया प्रोमो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -