डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन 5 के विनर बने नोबोजित नारजारी
डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन 5 के विनर बने नोबोजित नारजारी
Share:

जी टीवी के पॉपुलर डांसिंग रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन 5 का फिनाले (Dance India Dance Little Masters 5 Finale) हो चुका है। जी दरअसल कई महीने चले इस डांसिंग रिएलिटी शो का खिताब 9 साल के नोबोजित नारजारी (Nobojit Narzary) के नाम हो गया है। काफी कम उम्र में ही नोबोजित ने लोगों का दिल जीता और डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन 5 का खिताब अपने नाम कर लिया। नोबोजित ने लगभग हर एक डांस स्टाइल में अपना बेस्ट दिया और हर एक परफॉर्मेंस के साथ ही नोबोजित नारजारी आगे बढ़ते गए और लोगों के दिलों में खास जगह बनाते गए।

आप सभी को बता दें कि डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5 (Dance India Dance Little Masters 5) के फिनाले में जुग जुग जियो (Jug Jugg Jeeyo) की पूरी स्टारकास्ट भी नजर आई। जी हाँ और इस दौरान वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली ने स्टेज पर खूब धमाल मचाया। आप सभी को यह भी जानकारी दे दें कि नोबोजित नारजारी को हिप हॉप स्टाइल में महारत हासिल है लेकिन हर एक स्टाइल में उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से चार चांद ही लगाए। जी दरअसल नोबोजित ने अप्पन, सागर, आध्याश्री और इशिता को पीछे छोड़कर फिनाले पर डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5 का खिताब अपने नाम कर लिया और यहाँ नोबोजित नारजारी इस शो के विजेता बनें।

दूसरी तरफ अप्पन फर्स्ट रनर अप और आध्याश्री सेकंड रनर अप रहीं। अब बात करें डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन 5 के विनर नोबोजित नारजारी की तो उन्होंने पिछले 2 साल से अपने स्टाइल पर कड़ी मेहनत की और कई चीजों को निखारने की पूरी कोशिश की और इस मेहनत का फल उन्हें मिल भी चुका है। जी हाँ और शो का खिताब अपने नाम करते ही नोबोजित ने कहा, 'डीआईडी ने मुझे वह सब कुछ दिया है जिसका सपना मैंने देखा। इस रिएलिटी शो ने कई लोगों को आगे बढ़ने का मौका दिया है। मुझे खुशी है कि मैं अपने स्टाइल और डांस स्किल्स से लोगों का दिल जीत पाया। मैं इस शो से जुड़ी हर बात को काफी मिस करूंगा। मुझे यकीन है कि इस शो को जीतने के बाद मेरी जिंदगी में आगे सब कुछ और भी अच्छा होगा।'

इन स्कूटर का माइलेज जीतेगा आपका दिल

क्या आप भी सस्ते पेट्रोल स्कूटर खरीदने का बना रहे है प्लान तो हम लाइन है आपके लिए बेस्ट विकल्प

VIDEO! 'डांस दीवाने जूनियर’ के मंच पर ऐसा क्या हुआ कि सबके सामने रो पड़ी नीतू कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -