'साजन' ने पुरे किए 30 साल, उर्मिला मातोंडकर संग माधुरी दीक्षित ने मनाया जश्न
'साजन' ने पुरे किए 30 साल, उर्मिला मातोंडकर संग माधुरी दीक्षित ने मनाया जश्न
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित डांस ने रियलिटी शो के सेट पर ब्लॉकबस्टर मूवी साजन के 30 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। अभिनेत्री ने सोमवार को एक रील्स वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो फिल्म के लोकप्रिय ट्रैक तू शायर है पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। उर्मिला जिन्होंने काफी वक़्त से इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है। अब वो डांस दीवाने 3 के विशेष एपिसोड में दिखाई देने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

वही वीडियो साझा करते हुए माधुरी ने उर्मिला का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- थैंक्यू उर्मिला मेरे साथ साजन के 30 वर्ष का जश्न मनाने के लिए। #saajan। वीडियो में माधुरी गुलाबी रंग का इंडियन अटायर पहने नजर आ रही हैं। वहीं उर्मिला ब्लू जंपसूट पहना हुआ है। दोनों ही अभिनेत्री बहुत जबरदस्त नजर आ रही हैं। 90s में दोनों ही अभिनेत्रियों ने सिल्वर स्क्रीन पर राज किया है। 

बता दें कि पहली बार माधुरी एवं उर्मिला साथ में स्क्रीन स्पेस साझा कर रही हैं। वहीं फिल्म साजन की बात करें तो ये 1991 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में सलमान खान तथा संजय दत्त भी लीड किरदार में थे। ये रोमांटिक ड्रामा थी। इसे Lawrence D’Souza ने निर्देशित किया था तथा सुधाकर बोकाड़े ने इसे प्रोड्यूस किया था। ये अपने म्यूजिक के कारण भी सुर्ख़ियों में रही। इसका म्यूजिक नदीम-श्रवण ने दिया था। बता दें कि इस वर्ष कोरोना के कारण श्रवण राठौड़ का देहांत हो गया। 

श्री कृष्ण के बाद भगवान गणेश का किरदार निभाएंगे सौरभ राज जैन

बड़ी खबर! ‘इमली’ सीरियल से बाहर हुआ ये मशहूर किरदार, फैंस को लगा झटका

फोटोग्राफर्स को देख भागी मौनी रॉय, यूजर्स बोले- ऐसे कपड़े पहनते ही क्यों हो?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -