डांस दीवाने 3: माधुरी ने शहनाज से पूछा 'कैसा लड़का चाहिए', जानिए क्या था एक्ट्रेस का जवाब
डांस दीवाने 3: माधुरी ने शहनाज से पूछा 'कैसा लड़का चाहिए', जानिए क्या था एक्ट्रेस का जवाब
Share:

डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ को लेकर इस बार फैंस बहुत उत्साहित है। जी दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार शो में नजर आने वाले हैं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल उर्फ सिडनाज। यह दोनों इस बार स्पेशल गेस्ट के तौर पर दिखाई देने वाले हैं। वहीँ इस दौरान सिडनाज कुछ ऐसा करते नजर आएँगे कि देखकर आप खुश हो जाएंगे। जी दरअसल दोनों फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के स्टार्स यानि प्रसिद्ध रोमांस किंग शाहरुख खान और दिवा माधुरी दीक्षित के ‘और पास’ दृश्य की नकल करते दिखाई देंगे।

 

वहीँ इस दौरान उनके रोमांटिक अभिनय को देखते हुए, माधुरी दीक्षित जिज्ञासावश पूछती नजर आएंगी कि, “आपको कैसा लड़का चाहिए शहनाज?” इसके जवाब में शहनाज काफी शर्माते हुए सिद्धार्थ की ओर इशारा करेंगी। उसके बाद वह कहेंगी, ''ये जो मेरे पास बैठा है, इसके जैसा ही।'' वहीँ उसके बाद शो के प्रतियोगी पीयूष गुरभेले और रूपेश सोनी सिद्धार्थ शुक्ला को अपना प्रदर्शन समर्पित करेंगे और शहनाज को ‘मैं दीवाना’ पर अपने मनमोहक डांस से दीवाना बना देंगे। इस बीच पीयूष और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच ‘पानीपुरी’ खाने की प्रतियोगिता होगी और पीयूष चुनौती जीत जाएंगे।

उसके बाद वह सिद्धार्थ को चिढ़ाते हुए शहनाज के साथ डांस करते दिखाई देंगे और यह सब बड़ा मजेदार होगा। आपको बता दें कि 'डांस दीवाने 3' कलर्स पर प्रसारित होगा। शो के जज में माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और धर्मेश येलांदे शामिल हैं। यह सभी बेहतरीन हैं और फैंस इन सभी को बहुत प्यार देते हैं। माधुरी दीक्षित के तो लाखो दीवाने हैं।

फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रही कूड़ा बीनने वाली महिला, वीडियो वायरल

जयंती विशेष: क्या आप जानते हैं देश के सबसे युवा पीएम राजीव गांधी का असली नाम ?

Sadbhavna Diwas 2021: कैसे हुई थी सद्भावना दिवस की शुरुआत, जानिए इसका महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -