नोरा फतेही को इस शख्स ने गिफ्ट की साड़ी, तुरंत पहनकर किया जबरदस्त डांस
नोरा फतेही को इस शख्स ने गिफ्ट की साड़ी, तुरंत पहनकर किया जबरदस्त डांस
Share:

टीवी चैनल कलर्स टीवी का डांस रिऐलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ के आज के एपिसोड में बॉलीवुड की हॉटेस्ट डांसर नोरा फतेही बतौर गेस्ट आईं हुई हैं। जब नोरा के समक्ष पल्लवी ने उनके गाने कमरिया पर जबरदस्त कथक परफॉर्म किया, तो उनका परफॉरमेंस देख नोरा दंग रह गईं। उन्होंने पल्लवी के डांस की बहुत प्रशंसा की, इस विशेष अवसर पर नोरा को उनके सबसे बड़े फैन ने एक साड़ी गिफ्ट की।

आपको बता दे, पल्लवी नोरा की बेहद बड़ी प्रशंसक हैं। उन्होंने मंच पर कहा कि नोरा का डांस उन्हें बहुत पसंद आता है। वैसे तो नोरा हमेशा सुन्दर लगती हैं किन्तु इंडियन कपड़ो में वशेष तौर पर साड़ी में भी वो बहुत सुन्दर लगती हैं और इसलिए वो नोरा के लिए एक स्पेशल गिफ्ट लाईं हैं। पल्लवी ने नेहा को एक जबरदस्त बनारसी साड़ी गिफ्ट की। इतना ही नहीं डांस दीवाने के मंच पर ही पल्लवी की मां ने नोरा को साड़ी पहना दी। ये साड़ी पहनकर नोरा ने पल्लवी के साथ बहुत ठुमके भी लगाएं।

नोरा को पल्लवी का ये गिफ्ट बहुत पसंद आया। क्योंकि उनका मानना है उनपर भी साड़ी बेहद जंचती हैं। ऑरेंज कलर की साड़ी उनपर इतनी सुन्दर लग रही थीं कि पल्लवी की मां ने उनकी बालाएं लेते हुए, नोरा की नजर भी उतारी। राघव और तुषार भी नोरा के साथ फ्लर्ट करने से स्वयं को रोक नहीं पाएं। डांस दीवाने की प्रतियोगी पल्लवी टोले एक बैकग्राउंड डांसर थीं किन्तु शादी होने के पश्चात् उन्होंने अपने करियर से ब्रेक लिया। आज डांस दीवाने 3 के मंच के माध्यम से वो फिर से अपनी सेकंड इनिंग आरम्भ करना चाहती हैं। 

धर्मेश येलाण्डे की याद में इमोशनल हुआ ये कंटेस्टेंट, वीडियो कॉल से देखा परफॉरमेंस

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हुई दया बेन की एंट्री, वापसी की वजह जानकर भावुक हो जाएंगे फैंस

इंडियन आइडल 12 के फैंस के लिए अच्छी खबर, पवनदीप और आशीष की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -