दलित महिला का अपहरण कर बाइक सवारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
दलित महिला का अपहरण कर बाइक सवारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Share:

भोपाल : बेरसिया तहसील में महिला को रास्ते में रोककर बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर जंगल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया एक व्यक्ति के आ जाने पर आरोपी वहां से भाग गए लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान रात में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार विदिशा जिले की नटेरन तहसील के ग्राम कागपुर की एक दंपती बैरसिया के पास खैराखड़ी में देवस्थल पर आए थे। वे पूजा करने के बाद पैदल ही अपने गांव वापस जा रहे थे तभी रास्ते में दो बाइक पर सवार चार लोगों जीतेंद्र यादव, दशरथ यादव, चैनसिंह कुशवाहा और खेमा कुशवाहा उसके पास रुके। पति को दमे की बीमारी होने से वह धीमे-धीमे पीछे आ रहा था।

बाइक सवारों ने उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी पर बैठाया और लहारपुर वाय नदी के पास जंगल में ले गए। वहां चारों ने उसके साथ दुष्कृत्य किया। इस बीच जंगल से बाबूलाल यादव नामक ग्रामीण गुजरा जिसने चारों युवकों को पहचान लिया। उसे देखकर आरोपी भाग गए।

घटना की दंपति ने बैरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें पुलिस ने अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा छेड़छाड़, दुष्कृत्य, मारपीट का मामला कायम किया है। रात में ही जीतेंद्र और दशरथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -