गाने के लिए 11 साल की उम्र में घर से भाग गए थे दलेर मेहंदी, इस शख्स के यहां रहे थे 1 साल
गाने के लिए 11 साल की उम्र में घर से भाग गए थे दलेर मेहंदी, इस शख्स के यहां रहे थे 1 साल
Share:

पंजाब के मशहूर गायक दलेर मेहंदी आज अपना जन्मदिन मना रहे है, दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार के पटना में हुआ था। सिंगर होने के साथ ही दलेर मेहंदी गीतकार, लेखक तथा रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं। दलेर मेहंदी ने भांगड़ा को विश्वभर में लोकप्रिय कर दिया। संगीत में उनकी रुचि बचपन से ही थी। दलेर मेहंदी के नाम के पीछे भी काफी रोचक किस्सा है। दरअसल उनके माता पिता ने उस समय डाकू दलेर सिंह के नाम से प्रभावित होकर उनका यह नाम रखा था। जब दलेर बड़े हुए तो लोकप्रिय सिंगर परवेज मेहंदी के नाम पर उनके नाम के आगे 'सिंह' के बजाय 'मेहंदी' जोड़ दिया गया। इस प्रकार दलेर सिंह दलेर मेहंदी बन गए।

वही गाना सीखने के लिए दलेर मेहंदी ने 11 वर्ष की आयु में घर छोड़ दिया था तथा घर से भागकर गोरखपुर के रहने वाले उस्ताद राहत अली खान साहब के यहां पहुंचे थे। एक वर्ष तक वो उस्ताद राहत के साथ रहे। 13 वर्ष की आयु में दलेर ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में लगभग 20 हजार व्यक्तियों के समक्ष अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी। दलेर मेहंदी का डेब्यू एल्बम 'बोलो ता रा रा' था। इस एल्बम के पश्चात् दलेर मेहंदी पॉप स्टार बन गए। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए। 

तत्पश्चात, जैसे उनके करियर का बल्ले बल्ले दौर ही आरम्भ हो गया। दलेर मेहंदी के लोकप्रिय गानों में 'दर्दी रब रब', 'तुनक तुनक तुन', 'ना ना ना रे', 'रंग दे बसंती', 'दंगल ट्राइटल ट्रैक', 'जियो रे बाहुबली' समेत कई अन्य शामिल हैं। वही बात यदि व्यक्तिगत जिंदगी की बात करें तो दलेर ने आर्किटेक्ट तथा गायिका तरनप्रीत से विवाह किया। तरनप्रीत को निक्की मेहंदी के नाम से जाना जाता है। दलेर चार बच्चों के पिता हैं। उनके बच्चों के नाम गुरदीप, अजीत, प्रभजोत तथा रबाब हैं। लोकप्रिय सिंगर मीका सिंह, दलेर के भाई हैं।

शशि थरूर को उनके विजय समारोह वीडियो में दो मलयाली तालिबान की मौजूदगी पर संदेह

नए साल के जश्न पर मोहनलाल और जीतू जोसफ ने शुरू की '12th Man' फिल्म की शूटिंग

अफगानिस्तान के हालत देख बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुःख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -