रोजाना पहनने वाले कपड़े भी दिला सकते हैं आपको हर काम में सफलता
रोजाना पहनने वाले कपड़े भी दिला सकते हैं आपको हर काम में सफलता
Share:

अपने जीवन में हर इंसान सफल होना चाहता है, वह यही चाहता है, कि वह जो भी कार्य करे उसमें उसे सफलता जरूर मिले। लेकिन ऐसा हो पाना जरूरी तो नहीं। वहीं अगर शास्त्र की बात करें, तो इसके लिए यह भी संभव है। बस जरूरी है कि आप शास्त्र द्वारा बताये गये नियमों का ध्यान पूर्वक पालन करें, तब ही आपको अपने हर कार्य में सफलता मिलेगी। आज हम आपको ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से दिन के अनुसार ड्रेस पहनने से उसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहा पर हम जानेंगे कि कौन से दिन किस रंग की ड्रेस आपको फायदा पहुंचा सकती है? 

सोमवार– सोमवार चंद्रदेव का दिन होता है। इस दिन सफेद और हल्के रंग के कपड़े पहनने से लाभ होता है। इस दिन हल्के और सफेद रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में चंद्र से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं।

मंगलवार– मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी का दिन होता है। इस दिन भगवा और नारंगी रंग पहनना फायदेमंद होता है। यह रंग दिन को स्फुर्ति और वीरता प्रदान करता है। इस दिन लाल कपड़े पहनने से उत्साह और कार्य क्षमता में इजाफा होता है।

बुधवार– बुधवार का दिन भगवान गणेश का होता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना फायदेमंद होता है। यह रंग पहनने से आपके मंगल दोष खत्म हो सकते हैं।

गुरुवार – गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का होता है। इस दिन पीला रंग पहनना फायदेमंद होता है। इसके अलावा सुनहरा नारंगी रंग पहन सकते है। गुरु दोष से बचने के लिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए।

शुक्रवार– शुक्रवार का दिन देवियों का दिन होता है। देवियों को लाल रंग प्रिय होता है। इसलिए इस दिन लाल और गहरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं।

शनिवार– शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी, बैंगनी रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

रविवार– रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन गुलाबी, संतरा, सुनहरा रंग के कपड़े पहनना लाभकारी होता है।

 

यह उपाय जो घर की नकारात्मक शक्ति को करते हैं पूरी तरह खत्म

मनचाही जाॅब न मिलने से हैं परेशान, तो अब कर लें ये काम

कई बीमारियों से रक्षा करता है, पारद धातु का ये कड़ा

अप्रैल माह में इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान वरना..

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -