21 जनवरी राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिए क्या कहते हैं सितारे
21 जनवरी राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Share:

जानिये 21 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। जानिये सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिल सकती है खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के मुताबिक जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।

मेष-आपके लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। वही स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार जरूर हो सकता है । इसके अलावा फिर भी ठंड से बचने का प्रयास आवश्यक है। वही करियर क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं। बेहतर होगा अपने काम से काम रखें और दूसरों के काम में टांग ना डालें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतना पड़ेगा । प्रियतम से संबंध बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख रह सकता है ।

वृष-आपके लिए आज का दिन आमदनी के लिहाज से बढ़िया रहने वाला है। परिवार में भी प्रेम की गंगा बहेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। आपका चोरी छुपे किया जाने वाला प्यार सबके सामने आ सकता है जिससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन कमजोर रहेगा।

मिथुन-आपके लिए आज का दिन काम के सिलसिले से अच्छा है। पूरे मन से काम करेंगे। इससे आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। सुख सुविधाओं के कारण अत्यधिक खर्च होगा जिससे मन दुखी हो सकता है, लेकिन शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कोई चोट या पेट दर्द परेशान कर सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में उथल-पुथल मच सकती है।

कर्क-दिन की शुरुआत बेहतरी के साथ होगी। खर्चों पर लगाम लगेगी। कार्य क्षेत्र में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज कहीं बायोडाटा भेजने से लाभ मिल सकता है। खर्चे बढ़े हुए होंगे, लेकिन आप अपने विरोधियों को धूल चटा देंगे। परिवार में प्रेम रहेगा और आपकी माताजी का सहयोग प्राप्त होगा व्यापार के लिए दिन शुभ है।

सिंह-आज आपको संभल कर रहना होगा। स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं। केवल इतना ही नहीं शिक्षा में व्यवधान आएगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन किसी चुनौती को लेकर आएगा। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप ना करने दें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं। उनका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है।

कन्या- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इसके साथ आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। उनके मन में चली आ रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा। कारोबार में आज उन्नति का दिन है। आपकी कई योजनाएं सफल होंगी। इससे आपको खुशी भी होगी। परिवार वालों का स्वास्थ्य आपको परेशान करेगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।

तुला-आप चले दिन की शुरुआत खर्चों से हो सकती है । आप आर्थिक तौर पर दबाव में होंगे। अपने भोजन में ज्यादा मसालों का प्रयोग ना करें। स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। माताजी से सुख मिल सकता है । परिवार में खुशी रहेगी। भाई बहनों को कोई समस्या हो सकती है। वही  यात्रा पर जाना टाल दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और आप अपने दोस्तों के साथ कोई सरप्राइज़ पार्टी प्लान कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक -आपके लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। यदि आप शादीशुदा हैं। आपकी संतान को सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मन पढ़ाई में लगेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में किसी बात को लेकर असमंजस होगा जिसमें आपकी राय महत्वपूर्ण होगी। खाने-पीने पर ध्यान दें। स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं लेकिन छोटी आनंददायक यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा।

धनु-आज आपको अपने परिवार की आवश्यकता होगी। वे आपके साथ खड़े रहेंगे। आपके हर काम में उनका साथ आपको मजबूती देगा। कार्यक्षेत्र में दिन परिजनों के सहयोग से बेहतर जाएगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। खर्चे काम कर दीजिये । स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, परन्तु दोपहर बाद स्थिति में सुधार आएगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उन्हें अपने परिवार से मिलाने के लिए आज का दिन बेहतर है। आज पकवानों का आनंद लेंगे। माताजी को कोई लाभ हो सकता है।

मकर-आपके लिए आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए अनुकूलता दिखा रहा है। यदि आप पहले से किसी यात्रा में है तो आज आपको अच्छे फल मिलेंगे। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देगी। खर्चे बहुत अधिक होंगे, इसलिए पहले से ही बजट का प्लान करें। मन से खुश हो जायेगा , क्योंकि कोई नई कार्य योजना सफल होगी। आमदनी बढ़ेगी प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ-आप आज अच्छे मिष्ठान का आनंद लेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, परन्तु आज कोई ऐसी स्कीम आपके हाथ लगेगी, जो आपको मालामाल बना देगी। शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छा दिन है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है । दांपत्य जीवन तनावपूर्ण परिस्थितियों से गुजरेगा।

मीन-आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। वही आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है । खुशियों में बढ़ोतरी होगी या कोई बड़ी इच्छा पूरी हो जाएगी जिससे मन खुश रह सकता है । परिवार में सुख आएगा और आपके प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे परन्तु पिताजी से संबंध खराब हो सकते हैं।

जानिये कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहते है आपके सितारें

आज पूंजी निवेश से बचे इस राशि के लोग, इन्हे है बड़ा खतरा

आज इन राशिवालों को है बड़ा खतरा, करें इन चीज़ों का दान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -