दैनिक राशिफल : जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे
दैनिक राशिफल : जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे
Share:
style="text-align: justify;">मेष (Aries): आज का दिन बेहद सावधानी से बिताएं। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। स्वजनों से वियोग होगा। धार्मिक कार्य में धन लूटने जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए संभलकर रहें। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। आज गलत जगह पूंजी निवेश न हो इसका ध्यान रखें। 

वृषभ (Tauras): गणेशजी की कृपा आज आप पर रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। स्त्री वर्ग से लाभ और आदर मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में संपर्कों से लाभ होगा। पुत्र और पत्नी से आनंददायक समाचार मिलेगा। उत्तम दांपत्य सुख की अनुभूति होगी। 

मिथुन (Gemini): गणेशजी के आशीर्वाद से शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारी आपके काम की कद्र करेंगे जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। पदोन्नति का योग है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। 

कर्क (Cancer): आज के दिन आप धर्म ध्यान और देवदर्शन में अधिक समय देंगे। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग निर्मित होगा। नौकरीपेशा वालों को लाभ होगा। 

सिंह (Leo): गणेशजी के बताए अनुसार आज का दिन थोड़ी प्रतिकूलता रहेगी। स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें। इष्टदेव का स्मरण और आध्यात्मिक विचार, अध्ययन चिंता कम करके सही मार्ग दिखाएंगे। 

कन्या (Virgo): आज जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। उत्तम भोजन, वस्त्राभूषण और वाहन की प्राप्ति होगी। 

तुला (Libra): घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएं होंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्च होगा। नौकरी में सिद्धि औऱ सफलता मिलेगी। ननिहाल पक्ष की तरफ से समाचार आएगा। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थ नौकरवर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। 

वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। मानहानि होने की संभावना है। शेयर सट्टा में न पड़ने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे। 

धनु (Sagittarius): तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। माता के साथ मनमुटाव होगा या उनकी तबीयत के संबंध में चिंता रहेगी। सार्वजनिक रूप में मानभंग न हो इसका ध्यान रखें। अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिडचिड़ापन आएगा। महत्वपूर्ण दस्तावेज न बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं। 

मकर (Capricron): दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थजीवन की समस्याएं हल होंगी। संपत्ति सम्बंधी कामकाजों का हल मिलेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता मिलेगी। नए कार्य के लिए अनुकूल दिन है। 

कुंभ (Aquarius): वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे। वाद-विवाद में न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। संतोष की भावना का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में बाधा आएगी। आर्थिक हानि की संभावना है। 

मीन (Pisces): आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात होगी। उनके साथ बाहर भोजन करने या घूमने जाने का अवसर आएगा। प्रवास या यात्रा की संभावना है। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।
Disclaimer : The views, opinions, positions or strategies expressed by the authors and those providing comments are theirs alone, and do not necessarily reflect the views, opinions, positions or strategies of NTIPL, www.newstracklive.com or any employee thereof. NTIPL makes no representations as to accuracy, completeness, correctness, suitability, or validity of any information on this site and will not be liable for any errors, omissions, or delays in this information or any losses, injuries, or damages arising from its display or use.
NTIPL reserves the right to delete, edit, or alter in any manner it sees fit comments that it, in its sole discretion, deems to be obscene, offensive, defamatory, threatening, in violation of trademark, copyright or other laws, or is otherwise unacceptable.
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -