ख़त्म नहीं हो रही मुस्लिमों की दादागिरी! कहीं महावीरी शोभा यात्रा पर फेंके पत्थर, तो कहीं कर दिया पुलिस को लहूलुहान
ख़त्म नहीं हो रही मुस्लिमों की दादागिरी! कहीं महावीरी शोभा यात्रा पर फेंके पत्थर, तो कहीं कर दिया पुलिस को लहूलुहान
Share:

सीवान: बिहार के सीवान जिले में महावीरी अखाड़ा की शोभायात्रा में चल रहे भक्तों पर पथराव किया गया है। इस घटना के पश्चात् क्षेत्र में तनाव फ़ैल गया। स्थिति सँभालने पहुँचे पुलिस बल पर भी पथराव की खबर है। इस झड़प के चलते दोनों पक्षों के 12 लोग चोटिल हो गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। घटना में आधे दर्जन पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। पुलिस द्वारा अब तक कुल 10 अपराधियों को हिरासत में लेने की खबर है। मामला बृहस्पतिवार (8 सितम्बर, 2022) का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना बड़हरिया थाना इलाके की है। घटना के दिन यहाँ पुरानी बाजार क्षेत्र में महावीरी शोभा यात्रा निकली थी। जब यह यात्रा मस्जिद के सामने से निकली तब किसी बात को ले कर मुस्लिम पक्ष से शोभा यात्रा में सम्मिलित लोगों का विवाद हो गया। आरोप है कि इसके पश्चात् कुछ लोग मस्जिद पर चढ़ कर पत्थरबाजी करने लगे। इस पथराव से अफरातरफी मच गई तथा कुछ लोग चोटिल हो गए। इस हमले के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

कहा जा रहा है कि हमले के जवाब में शोभायात्रा में सम्मिलित व्यक्तियों ने भी स्वयं का बचाव करने के लिए पत्थर फेंके। इसी बीच पान की एक गुमटी को आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर उपस्थित पुलिस बल ने हालात नियंत्रित का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने उन पर भी पत्थर फेंके। इस पत्थरबाजी के चलते 2 पुलिसकर्मियों के सिर फट गए। अब तक पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कुल 10 अपराधी हिरासत में लेने की खबर है जिनसे पूछताछ की जा रही है। बड़हरिया थाने के प्रभारी प्रभाकर के अनुसार, पथराव और आगजनी की घटना में सम्मिलित लोगों की शिनाख्त करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमले के अपराधी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जुआ खेलते 08 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, बरामद हुए कई कीमती सामान

'जीसस ही असली ईश्वर, हिन्दू भगवानों जैसे नहीं..,' बोलता रहा पादरी, सुनते रहे 'जनेऊधारी' राहुल गांधी

भाजपा महापौर की यह तस्वीर हुई वायरल, इस कारण हुए ट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -