सवा लाख के इनामी डकैत को धौलपुर के जंगल में मारी गोली
सवा लाख के इनामी डकैत को धौलपुर के जंगल में मारी गोली
Share:

धौलपुर। सवा लाख के इनामी डकैत केशव गुर्जर और पुलिस के बीच धौलपुर के जंगल में देर रात मुठभेड़ के दौरान  गुर्जर के पैर में गोली लगी है। साथ ही उसके दो  दर्जन से अधिक साथियों की जंगल में  लाकर तलाश सर्च अभियान चला कर की जा रही है। पुलिस फोर्स द्वारा  घायल डकैत को धौलपुर  के जिला अस्पताल ले जाया गया  है। धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह को बीती रात केशव गुर्जर के डांग क्षेत्र में छुपे होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इसके बाद एसपी खुद पुलिस बल  के साथ जंगलों में पहुंचे थे। वहाँ पर पुलिस बल और  केशव की गैंग के बीच  करीब तीन-चार घंटे तक मुठभेड़ चली। भरतपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव द्वारा  भी ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की जा रही हैं।

डीएसपी मनीष कुमार शर्मा के द्वारा बताया गया। कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में भी सोने का गुर्जा और चंबल किनारे क्षेत्र में डकैत को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया गया था। डांग में डकैत के साथियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में कई थानों की पुलिस और एंटी डकैत फोर्स (एडीएफ) के साथ एसपी की विशेष पुलिस टीम शामिल रही।

बताया गया है की अभी केशव गुर्जर धौलपुर के कुदिन्ना गांव का ही रहवासी है। वह पिछले 10 साल से फरार चल रहा था। मुरैना और राजस्थान पुलिस द्वारा केशव पर  1.20 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। केशव पर 40 से  भी ज्यादा मामले दर्ज हैं।बताया गया है की केशव की गैंग राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में वारदातें करती आई है। गैंग में दो दर्जन के लगभग मेंबर्स  हैं। ये राजस्थान में अधिक रहता है।केशव को ढूंढने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

केशव ने ना तो शादी की है और न उसका कोई परिवार है।  वह डकैतों की तरह काम न करते हुए , गैंगस्टर की तरह काम करता है। केशव डकैती की परंपरा बदलने के लिए भी जाना जाता है। केशव सिर्फ फोन कॉल से फिरौती वसूलता है। और वह किसी व्यक्ति पर फायरिंग नहीं करता, अब तक उस पर हत्या का एक मुकदमा दर्ज है।नवंबर के पहले सप्ताह में चन्द्रपुरा के बीहड़ में हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से 190 राउंड फायरिंग हुई थी।धौलपुर में एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया की उनकी नियुक्ति होने के बाद से 6 माह के भीतर पुलिस की केशव के साथ 5 बार मुठभेड़ हो चुकी है। 

पेशावर मस्जिद ब्लास्ट: नमाज़ के बाद हुए धमाके में अब तक 25 की मौत, 90 से अधिक घायल

पाकिस्तान: मस्जिद में घुसकर फट गया फिदायीन हमलावर, 2 की मौत, 70 घायल

ऑस्ट्रेलिया: भारतीयों पर खालिस्तानियों ने तलवारों से किया हमला, 3 मंदिरों पर भी हो चुका अटैक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -