dabangg 3 box office : पहले हफ्ते सलमान ने जीता फैंस का दिल, जानिये क्या रही कमाई
dabangg 3 box office : पहले हफ्ते सलमान ने जीता फैंस का दिल, जानिये क्या रही कमाई
Share:

बॉलीवुड अभिनेता सलमान ख़ान का 27 दिसम्बर को जन्मदिन निकला है। उन्होंने उम्र का 54वां पड़ाव छू लिया है। इससे पहले गुरुवार को सलमान की ताज़ा रिलीज़ दबंग 3 ने सिनेमाघरों में एक हफ़्ते का सफ़र पूरा कर लिया है। पहले हफ़्ते में दबंग 3 के कलेक्शंस 125 करोड़ के पार निकल गये हैं। शुक्रवार से सलमान का मुक़ाबला अक्षय कुमार से हो सकता है, जिनकी गुड न्यूज़ सिनेमाघरों में पहुंच गयी है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक , बुधवार को क्रिसमस पर ज़ोरदार उछाल लेने के बाद गुरुवार को दबंग 3 के कलेक्शंस में करीब  50 फीसदी की गिरावट आयी। दबंग 3 ने गुरुवार यानि रिलीज़ के सातवें दिन 7 करोड़ जमा किये, जिसके साथ फ़िल्म का पहले हफ़्ते का नेट कलेक्शन 126.55 करोड़ हो चुका है।

20 दिसम्बर को रिलीज़ हुई दबंग 3 को ओपनिंग वीकेंड में नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा था, जिससे ओपनिंग कलेक्शंस प्रभावित हुए थे। दबंग 3 ने 24.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी, हालाँकि शनिवार को फ़िल्म 24.75 करोड़ ही जुटा सकी। जैसे-जैसे स्थितियां सामान्य हुईं, दर्शक भी सिनेमाघरों की तरफ़  लौटने लगे और रविवार को फ़िल्म को 31.90 करोड़ की रकम मिली। वर्किंग वीक में पहले सोमवार को दबंग 3 के कलेक्शंस में काफ़ी गिरावट आयी। फ़िल्म ने सिर्फ़ 10.70 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार को कलेक्शंस के आंकड़े फिर बढ़े और 12 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ। इसके अलावा , बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी पर दबंग 3 ने ज़ोरदार जंप लेते हुए 15.70 करोड़ जमा कर लिये थे।

फिल्म दबंग 3 को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और किच्चा सुदीप ने मुख्य किरदार निभाये हैं। दबंग 3 के सामने आज से अक्षय कुमार की फ़िल्म गुड न्यूज़ की चुनौती शुरू हो गयी है। राज मेहता निर्देशित फ़िल्म स्पर्म एक्सचेंज के विषय पर आधारित है। फ़िल्म में करीना कपूर ख़ान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गुड न्यूज़ को ज्यादातर क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यूज़ दिये हैं। ऐसे में दर्शकों से भी ज़बर्दस्त रिस्पांस मिलने की उम्मीद है।

Jawaani Jaaneman: फिर से ओले-ओले करते नज़र आएंगे सैफ अली खान, तब्बू के संग लगाएंगे ठुमके

वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता गौरव बिधूड़ी ओलंपिक ट्रायल से बाहर होने पर भड़के

शरमन जोशी और मुग्धा गोडसे की फिल्म ‘फौजी कालिंग का मोशन पोस्टर हुआ आउट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -