Dabangg 3 Box Office : 3 दिन में दबंग ने दिखाया जलवा, जानिये क्या रहा कलेक्शन
Dabangg 3 Box Office : 3 दिन में दबंग ने दिखाया जलवा, जानिये क्या रहा कलेक्शन
Share:

वर्ष 2019 में सलमान ख़ान की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म दबंग 3 पर ओपनिंग वीकेंड में नागरिक संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध का असर पड़ा है, जिसके चलते फ़िल्म के कलेक्शन ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीदों के अनुसार नहीं रहे। फिर भी सलमान के स्टारडम के चलते फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार दबंग 3 ने रिलीज़ के तीन दिनों में 80 करोड़ के आस-पास जुटा लिये हैं।  दबंग सीरीज़ की यह तीसरी फ़िल्म 20 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 24.50 करोड़ की ओपनिंग ली। फिलहाल ट्रेड जानकारों के कयास थे कि फ़िल्म 30 करोड़ से अधिक ओपनिंग लेगी। कुछ ने 35-40 करोड़ के बीच कलेक्शन करने की उम्मीद जताई थी।

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक, फ़िल्म पर देश के कई हिस्सों में नागरिक संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ चल रहे प्रदर्शन का व्यापक असर पड़ा है। यदि परिस्थियां सामान्य होतीं तो ओपनिंग कुछ और होती। अभी हाल ही में, शनिवार को दबंग 3 ने 24.75 करोड़ जमा कर लिये। इसके अलावा रविवार को अनुमान है कि कलेक्शंस 29 करोड़ के आसपास रहे हैं, जिसे मिलाकर दबंग 3 के ओपनिंग वीकेंड में कलेक्शंस 78 करोड़ हो गये हैं। फ़िल्म को मिली ओपनिंग से सलमान ख़ान संतुष्ट नज़र आये। बिग बॉस 3 के रविवार एपिसोड में सलमान ने दबंग 3 का ज़ोरदार स्वागत करने के लिए दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया जा रहा। ख़ास बात यह है कि दूसरे दिन दबंग 3 की लम्बाई लगभग 9 मिनट कम करके दिखायी गयी थी। 

दबंग 3 के तीन दिनों का कलेक्शन उनकी इसी साल रिलीज़ हुई फ़िल्म भारत से कम रहा है। जून में ईद के मौक़े पर रिलीज़ हुई भारत ने 3 दिनों में लगभग 95 करोड़ का कलेक्शन किया था। भारत मिड वीक रिलीज़ थी, जो बुधवार को सिनेमाघरों में पहुंची थी। इस लिहाज़ से देखें तो दबंग 3 की रफ़्तार धीमी रही है। इसके अलावा अगर दबंग की बाक़ी फ़िल्मों से इसकी तुलना करें तो दबंग सीरीज़ का यह बेस्ट ओपनिंग वीकेंड है। 2012 में आयी दबंग 2 ने ओपनिंग वीकेंड में लगभग 63 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि 2010 में आयी दबंग ने 49 करोड़ के आसपास ओपनिंग वीकेंड में जमा किये थे। दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और किच्ची सुदीप ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।

बिग बाउट बॉक्सिंग लीग: अमित पंघाल ने अपने प्रतिद्वंदी को किया पराजित, फाइनल में बनाई जगह

कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' के पोस्टर रिलीज़, इस तारीख को जारी होगा ट्रेलर

ममूटी के लिए लक्की निकली प्राची तेहलान, मामंगम आठवें दिन 100 करोड़ के पार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -