मुंबई ने चौथे क्वार्टर में 8-3 से शानदार जीत दर्ज की
मुंबई ने चौथे क्वार्टर में 8-3 से शानदार जीत दर्ज की
Share:

नई दिल्ली : मनप्रीत ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दो गोल किये जिससे दबंग मुंबई ने अंतिम क्वार्टर में 4 गोल करके हाकी इंडिया लीग मैच में बीते दिन दिल्ली वेवराइडर्स को 8-3 से शानदार हार प्रदान की। दिल्ली वेवराइडर्स 3 क्वार्टर के बाद 3-0 से बढ़त बनाये हुए था लेकिन अंतिम में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे वह अंकतालिका में 17 अंक लेकर सबसे निचे खिसक गया है और मुंबई 19 अंक के साथ चौथे पायदान पर जा पंहुचा है। लगातार 3 मैच अपने हाथो से खोने वाली दिल्ली की टीम ने शानदार शुरुआत की हालांकि पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं दाग पाई। 

दूसरे क्वार्टर में दबंग मुंबई और दिल्ली वेवराइडर्स टीमों ने नियंत्रण बनाने का प्रयास किया लेकिन वह दिल्ली वेवराइडर्स की टीम थी जिसकी ओर से 22वें मिनट में स्टीवन एडवडर्स ने शानदार आक्रामक गोल किया। इससे उसे 2-0 की बढ़त प्राप्त हो गई। दिल्ली ने फिर अपना शानदार खेल दिखाया। तीसरे क्वार्टर में दिल्ली को पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर 39वें मिनट में रूपिंदर पाल सिंह ने बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम की बढ़त 3-0 हासिल कराई।  
 
चौथे क्वार्टर में कुछ अलग हुआ। दानिश मुज्तबा ने 49वें मिनट में मुंबई की ओर से पहला गोल दागा जबकि इसके तीन मिनट बाद निकांता शर्मा ने अपनी टीम को 4-3 से आगे कर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -