मिस्त्री को TATA की सभी कंपनियों के पदों से हटाया जाएगा, फैसले के खिलाफ जाएंगे कोर्ट
मिस्त्री को TATA की सभी कंपनियों के पदों से हटाया जाएगा, फैसले के खिलाफ जाएंगे कोर्ट
Share:

नई दिल्ली : टाटा के कारोबार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। दरअसल टाटा संस ने साइरस मिस्त्री को चैयरमैन के पद से बर्खास्त कर दिया है। एक बार फिर टाटा की कमान उसी जोश के साथ उद्योगपति रतन टाटा ने संभाल ली है। हालांकि टाटा केवल 4 माह के लिए ही चेयरमैन बने हैं।

इन कंपनियों से हटाया

चेयरमैन पद से हट जाने के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा की प्रमुख कंपनियों टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टीसीएस, इंडियन होटल्स, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज़ व टाटा पाॅवर को छोड़ना होगा। वे इन कंपनियों के चैयरमैन भी नहीं रहेंगे।

न्यायालय की शरण में

साइरस मिस्त्री टाटा कंपनियों के मैनेजमेंट से खफा हैं। अपने को हटाए जाने के खिलाफ वे न्यायालय जाने का मन बना रहे हैं। गौरतलब है कि मिस्त्री के परिवार की टाटा कंपनी में 16 से 18 प्रतिशत की भागीदारी है। इस तरह से हटाने के बाद वे उच्च न्यायालय में वाद दायर करना चाहते हैं। मिस्त्री को वर्ष 2011 में कंपनी का उपप्रमुख बनाया गया था। उन्हें टाटा का उत्तराधिकारी बनाया गया था, मगर अब उन्हें हटाया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -