घर में लगी आग, जान बचाने की कोशिश में गई तीन मासूमों की जान
घर में लगी आग, जान बचाने की कोशिश में गई तीन मासूमों की जान
Share:

लुधियाना ​: जान बचाने की कोशिश में ही तीन मासूमों की जान चली गई। मामला लुधियाना का है, जहाँ सिलिंडर फटने से तीन बच्चों की मौत हो गई। ये तीनों बच्चे सिलेंडर को फटता देख खुद को बचाने के लिए बिस्तर में छुप गए थे। इस घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक ये तीन मासूम बच्चे दुनिया से विदा हो चुके थे।

पुलिस ने बताया कि शेरपुर के एक परिवार में सुबह-सुबह जब एक महिला चाय बना रही थी। तभी अचानक एलपीजी गैस की टंकी में रिसाव होने लगा। जब तक महिला को समझ में आता और वो सिलिंडर का नॉब बंद करती तब तक सिलिंडर में आग लग गई। आग को फैलता देख महिला के पांच बच्चों में से दो लड़कियां और एक लड़का जान बचाने के लिए बिस्तर में छुप गए, जिनकी आग की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चों में लाडो (डेढ़ साल), कृष्णा (4) और नीतू (5) शामिल हैं।

पीड़िता की दोनो बच्चियों ने आग से खुद को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन बच नही पाई और आग की चपेट में आ गई। इसके बाद दोनो को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहाँ एक की हालत गंभीर व एक की हालत स्थिर है। महिला भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस इस दुर्घटना के बाद मामला दर्ज कर जाँच में जुटी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -