बंगाल की खाड़ी में वर्दा का तांडव
बंगाल की खाड़ी में वर्दा का तांडव
Share:

अमरावती :  बंगाल की खाड़ी चक्रवात वर्दा का तांडव शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों की यदि माने तो वर्दा न केवल खतरनाक सिद्ध हो सकता है वहीं अगले दो दिनों के भीतर यह तूफान खाड़ी को पार कर सकता है। इधर वर्दा के कारण उत्पन्न होने वाली हर हरत की स्थिति से निपटने के लिये आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अपने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये है।

बताया गया है कि नायडू सरकार ने नेल्लोर, प्रकाशम, गुंटूर और कृष्णा जिले के अधिकारियों को हाई अलर्ट कर दिया है वहीं नायडू ने अपने सभी दौरा कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री नायडू ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से चर्चा करते हुये सभी एहतियाती कदम उठाने के लिये कहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नायडू खाड़ी देशों की यात्रा पर सोमवार से जाने वाले थे, परंतु चक्रवात की स्थिति को देखते हुये उन्होंने अपनी इस यात्रा को भी फिलहाल रद्द करने का ऐलान किया है।

चक्रवात से बचा लिये 200 से अधिक लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -