थाईलैंड में तबाही मचाने के बाद अब पश्चिम की तरफ तेजी से बढ़ा ‘पाबुक’
थाईलैंड में तबाही मचाने के बाद अब पश्चिम की तरफ तेजी से बढ़ा ‘पाबुक’
Share:

पोर्टब्लेयर : खाड़ी एवं पड़ोसी क्षेत्रों से उठा चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ तेजी से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की ओर बढ़े पाबुक की हवाएं आज तेज होने की आशंका है। आज हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है। 

कॉल ड्रॉप के मामले में टेलीकॉम कंपनियों पर लगाया गया इतने करोड़ का जुर्माना

अपनी दिशा बदलेगा तूफान 

प्राप्त जानकारी अनुसार आज भी कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हालात काफी गंभीर हो सकते है। मौसम विभाग ने बताया कि छह जनवरी की शाम के करीब अंडमान द्वीप को पार करने की भी संभावना है। बता दें अंडमान सागर में पहुंचते ही तूफान अपनी दिशा बदलेगा और उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ चलकर अंडमान द्वीप समूह की ओर मुड़ जाएगा। 

जम्मू कश्मीर में सेना ने दो आतंकियों को घेरा, आतंक समर्थक जनता ने जवानों पर बरसाए पत्थर
  
अब कमजोर पड़ेगा तूफान 

सूत्रों सी मिली जानकारी अनुसार प्रशासन ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है। अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व और पूर्वी बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज रात तक तूफान ‘पाबुक’ अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहों पार कर जाएगा। साथ ही उत्तर-पूर्व की से म्यांमार के तट की ओर बढ़ने पर यह कमजोर पड़ जाएगा।

'ठांय-ठांय' की आवाज निकालने वाले सब-इंस्पेक्टर एनकाउंटर में हुए घायल

अरब लीग के दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत

इंडियन काउंसिल फॉर फॉरेस्टी रिसर्च में नौकरी, वेतन 39 हजार रु

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -