जवाद तूफान के चलते रिशेड्यूल हुईं UGC NET परीक्षा
जवाद तूफान के चलते रिशेड्यूल हुईं UGC NET परीक्षा
Share:

UGC NET Exam 2021: ओडिशा और आंध्र प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान जवाद (jawad cyclone) के चलते बहुत नुकसान होने की संभावना हैं। वहीं यहाँ जवाद के कारण के कारण 5 दिसंबर को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam 2021) रीशेड्यूल कर दी गई है। आप सभी को बता दें कि उड़ीसा के 3 और आंध्र प्रदेश के 2 शहरों के लिए परीक्षा रीशिड्यूल की गई है। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई हैं कि बाकी जगहों पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। संशोधित शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। हाल ही में मिली जानकारी के तहत NTA द्वारा परीक्षा का नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जल्द अपलोड किया जाएगा।

UGC NET 2021 परीक्षा को लेकर 3 दिसंबर, 2021 को जारी नोटिस के अनुसार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 4 दिसंबर 2021 को चक्रवात JAWAD के कराण रेड अलर्ट जारी किया है, ओडिशा के 3 और आंध्र प्रदेश के 2 शहरों में ही ये परीक्षा रिशेड्यूल की गई है, बाकी जगहों पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा होगी। ​वहीं दूसरी तरफ एनडीआरएफ ने जवाद तूफान (jawad cyclone) को उड़ीसा और आंध्रप्रदेश तट की ओर बढ़ने से पहले आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी 64 टीम तैयार रखी है।

जवाद तूफान से पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्र भी प्रभावित होने की आशंका है। कहा जा रहा हैं यह तूफान बंगाल की खाड़ी से बाहर जाने से पहले ओडिशा के पूरी जिले में कुछ स्थानों पर नुकसान पहुंचा सकता है। इसके खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी हैं।

'जवाद' तूफ़ान के कारण रद्द हुई कई ट्रेनें, यहां चेक करें पूरी सूची

चक्रवात 'जवाद' के पुरी के पास में गहरे दबाव में बदलने की आशंका

इस राज्य में दिखा 'जवाद तूफान' का असर, बढ़ी धुंध-गिरा पारा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -