इन जगहों पर जारी हुआ बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए मौसम का हाल
इन जगहों पर जारी हुआ बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए मौसम का हाल
Share:

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'जवाद' डीप डिप्रेशन में परिवर्तित हो चुका है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पुरी तट पर पहुंचने से पहले ही यह चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ गया है। हालांकि, तूफान के असर से मौसमी गतिविधियों में परिवर्त्तन जारी है। जिसके मद्देनजर ओडिशा, आंध्र प्रदेश तथा बंगाल में वर्षा की चेतावनी है। भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा के 5 शहरों में वर्षा को लेकर 05 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा के पांच जिले मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, केंद्रपाड़ा तथा जगतसिंहपुर में भारी वर्षा का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के सीनियर एक्सपर्ट्स उमाशंकर दास ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान जवाद डीप डिप्रेशन में परिवर्तित हो गया है। साथ ही चक्रवात जवाद 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति के साथ उत्तर पूर्व की दिशा में बढ़ रहा जो कि ओडिशा के पुरी तटीय क्षेत्र तक पहुंच सकता है। चक्रवात की गतिविधियों को मद्देनजर मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच शहरों में "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया है। वहीं, सात जिलों के लिए "येलो अलर्ट" की चेतावनी जारी की है।

दास ने कहा कि ऑरेंज अलर्ट के अंतर्गत मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, केंद्रपाड़ा तथा जगतसिंहपुर जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, येलो अलर्ट के तहत केन्दुझर, ढेंकनाल, अंगुल, कटक, खुर्दा तथा पुरी जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। साथ ही मछुआरों को मछली पकड़ने व जाल बिछाने के लिए 6 दिसंबर तक समुद्री इलाकों में जाने को मनाही है। दास ने कहा कि चक्रवर्ती तूफान जवाद के कारण बीते 24 घंटे के चलते ओडिशा के तमाम जिलों में भारी वर्षा दर्ज कि गई है। दास ने बताया कि राज्य के गंजाम जिला में सर्वाधिक 158 मिमी वर्ष  रिकॉर्ड की गई है। उसी तरह से रायगढ़ जिले में 107.5 मिमी, खुर्दा जिले में 81.6 मिमी, जगतसिंहपुर जिले में 68 मिमी तथा केंद्रपाड़ा जिले में 65 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 

नगालैंड फायरिंग में 14 हुई मरने वालों की संख्या, असम राइफल्स ने बताया क्यों हुआ था?

ASI पर युवती ने लगाया संगीन आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला   

'पाकिस्तान प्रेमी हैं सिद्धू', बोले- 'PAK से व्यापार हुआ तो विकास होगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -