देश के दक्षिण समुद्री तट पर बना चक्रवात, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
देश के दक्षिण समुद्री तट पर बना चक्रवात, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Share:

नई दिल्ली: भारत में इस समय मौसम परिवर्तन हो रहा है। जिसके चलते चक्रवात भी बन रहे हैं। हाल में मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश में चक्रवाती तूफान गाजा सक्रिय हो गया है। जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है। यहां बता दें कि भारत के समुद्री क्षेत्र में चक्रवात बनने लगा है। 

 पीएम मोदी लाइव : वाराणसी पहुंचे पीएम, जनता के नाम करेंगे 2000 करोड़ से ज्यादा की योजनाएं

वहीं क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एस बालचंद्रन ने 15 नवंबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है और जो समुद्र में हैं उन्हें लौटने को कहा है। इसके अलावा विभाग ने समुद्र किनारे बसे लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। यहां बता दें कि देश के समुद्री तटों पर चक्रवात के ज्यादा प्रभावी होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा चक्रवात के दौरान भारी बारिश होने की चेतावनी भी दे दी गई है। 

भारतीय स्टेट बैंक: 1 दिसंबर से बैंक ग्राहकों को नहीं देगा यह सर्विस


गौरतलब है कि देश में मौसमी चक्रवात के सक्रिय होने पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि गाजा नाम का चक्रवात चेन्नई के उत्तरपूर्व से करीब 730 किलोमीटर दूर है और आगे बढ़ रहा है। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर ‘गंभीर चक्रवात तूफान’ आ सकता है।


खबरें और भी 

भारत-मोरक्को के बीच महत्वपूर्ण समझौता, आपराधिक और कानूनी मामलों में करेंगे एक दूसरे की मदद

PM मोदी लाइव : पीएम ने 206 करोड़ के वॉटर हाईवे टर्मिनल का किया उद्घाटन

देश पर अंधविश्वास का साया, दो राज्यों में तीन की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -