ओडिशा से निकलकर बांग्लादेश पहुंचा फोनी, पीएम मोदी बोले-  पीड़ितों के साथ खड़ा है देश
ओडिशा से निकलकर बांग्लादेश पहुंचा फोनी, पीएम मोदी बोले- पीड़ितों के साथ खड़ा है देश
Share:

नई दिल्‍ली : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान फोनी शुक्रवार को ओडिशा में तबाही मचाने के बाद शुक्रवार देर रात पश्चिम बंगाल पहुंचा था। फोनी तूफान ने खड़गपुर से निकलते हुए तेज हवाओं संग जमकर बारिश कराई। जगह-जगह पानी भर गया। कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे हैं। तूफ़ान के कारण कोलकाता में भी बारिश हुई है। अब यह चक्रवाती तूफान उत्‍तर-पूर्व दिशा की ओर 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ते हुए शनिवार सुबह पड़ोसी मुल्क बांग्‍लादेश जा पहुंचा है।

अब बताया जा रहा है कि देश के बाकी हिस्‍सों से इसका खतरा टल गया है। पीएम मोदी ने शनिवार को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से फोनी चक्रवात को लेकर फोन पर चर्चा की। पीएम मोदी ने सीएम से फोनी के बाद के हालातों पर चर्चा की। उन्‍होंने सीएम पटनायक को केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि जो लोग भी फोनी की वजह से प्रभावित हुए हैं, पूरा देश उनके साथ खड़ा हुआ है।

ओडिशा में तूफ़ान की वजह से 10 लोगों की मौत हुई है। इनमें केंद्रपाड़ा (राजनगर) में 2, पुरी में 2, नयागढ़ में 1, मयूरभंज में 2, जजपुर में 2 और जलेश्‍वर में एक मौत दर्ज की गई है। भारी बारिश और 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ तूफान ‘फोनी’ ने शुक्रवार सुबह ओडिशा पहुंचा था। तटीय राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा गया है।

खबरें और भी:-

घरेलू बाजार में दिखाई दी सोने और चांदी के दामों में नरमी

बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स में नजर आई 10 अंकों की मामूली बढ़त

गुरूवार को डॉलर के मुकाबले 1 पैसे मजबूत रुपया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -