ओडिशा में फैनी कर गया इतना बड़ा नुकसान
ओडिशा में फैनी कर गया इतना बड़ा नुकसान
Share:

भुवनेश्वर : ओडिशा तट पर तीन मई को आए फैनी चक्रवात पर आवास और शहरी विकास विभाग ने बताया है कि इससे 525 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रेस वार्ता में विभाग ने कहा, "53 शहरी स्थानीय निकाय बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 291 किमी की नाली, 750 किमी सड़क और 267 पुलियाओं को भी नुकसान पहुंचा है।

एक बार फिर रामबन हाइवे पर गिरा पहाड़ का हिस्सा, कई घंटों तक बंद रहा यातायात

इस कदर हुआ नुकसान  

जानकारी के अनुसार विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी जी मथिवथनन का कहना है कि क्षतिग्रस्त हुए अन्य बुनियादी ढांचे में पार्क, खेल के मैदान, कम्युनिटी सेंटर, टाउन हॉल्स और अन्य स्थान शामिल हैं। उन्होंने कहा, "20 कस्बों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। आहार योजना की केंद्रीय रसोई और इन शहरी स्थानीय निकायों में 27 केंद्र क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 21 हजार स्ट्रीट लाइट प्रभावित हुई हैं। कुल मिलाकर 525 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

राजधानी में लगातार हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आगे ऐसा रहेगा मौसम

वही इससे पहले शनिवार को ओडिशा की सरकार ने औपचारिक आंकड़े जारी कर बताया था कि चक्रवात में 64 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे अधिक 39 लोग पुरी से थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पशुओं के हताहत होनी की संख्या करीब 34 लाख है। राज्य में चक्रवात से एक करोड़ 65 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

प.बंगाल : अमित शाह के रोड-शो में जमकर हंगामा, आपस में भिड़े भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता

म.प्र : आज 11 बजे 10 वीं और 12 वीं के नतीजे एक साथ घोषित करेगा माशिम

ख़राब मौसम के चलते हुआ शार्ट सर्किट, सैनेटरी स्टोर में लगी आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -