ओडिशा में आये भीषण चक्रवाती तूफान फैनी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हुई
ओडिशा में आये भीषण चक्रवाती तूफान फैनी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हुई
Share:

भुवनेश्वर : ओडिशा में तीन मई को भीषण चक्रवाती तूफान फैनी आया था। इसने राज्य में काफी तबाही मचाई और घरों को तहस-नहस कर दिया था। रविवार को राज्य सरकार ने बताया कि इस तूफान के कारण 21 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। 

लोकसभा चुनाव : हिंसा के बावजूद बंगाल आगे, देश में अब तक 51% मतदान

अब तक हुई इतनी मौतें  

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को आई विशेष राहत आयुक्त की स्थिति रिपोर्ट में बताया गया है कि अकेले पुरी में ही करीब 35 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह संख्या सरकार द्वारा पूर्व में घोषित से 18 ज्यादा है। तीन और लोगों की मौत खुर्दा जिले में हुई है। जिसके साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

हर देश में अलग तरह से मनाई जाती है रमज़ान

इस कारण हुई मौतें  

इसी के साथ 64 मृतकों में से करीब 25 की मौत दीवार गिरने से हुई, 20 के ऊपर पेड़, बिजली के खंभे और होर्डिंग्स गिर गए थे और छह लोगों की मौत छत गिरने से हुई। 13 अन्य लोगों की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। 1999 में आए सुपर साइक्लोन के बाद फैनी सबसे विनाशकारी चक्रवात था। सुपर साइक्लोन ने राज्य के 1,000 से ज्यादा लोगों की जान ली थी। वही इसी बीच अब ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने चक्रवात से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नई घोषणा की है।

अब भी रेल यातायात पर नजर आ रहा है फेनी का असर, यह ट्रेन रद्द

महाराष्ट्र के पालघर में एक के बाद एक टकराती चली गई तीन गाड़ियां, हादसे में 6 की मौत

200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी अनियंत्रित कार, अंदर बैठे लोगों का हुआ ऐसा हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -