भाजपा सांसद पीएन सिंह के बैंक अकाउंट से साइबर ठगों ने उड़ाए 2.37 लाख, जांच जारी
भाजपा सांसद पीएन सिंह के बैंक अकाउंट से साइबर ठगों ने उड़ाए 2.37 लाख, जांच जारी
Share:

धनबाद: देश से लेकर पूरी दुनिया में साइबर क्राइम बहुत अधिक बढ़ चुका है। साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उनके बैंक खाते से सारा पैसा खाली कर देते हैं। इस बीच खबर है कि धनबाद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद पीएन सिंह का परिवार भी साइबर हमले का शिकार हो गया है। जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने भाजपा सांसद के परिवार को टारगेट बना उनके बैंक खातों में सेंध लगा दी।

साइबर ठगों ने धनबाद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद पीएन सिंह के छोटे भाई अजय सिंह की पत्नी कांति सिंह के बैंक खाते से दो लाख 37 हजार रुपये उड़ा दिए हैं। इस मामले में अजय सिंह की पत्नी ने थाने में लिखित में तहरीर भी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने इस मामले की पड़ताल आरंभ कर दी है। मामले में अजय सिंह की पत्नी कांति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बैंक खाता धनसार चौक स्थित बंधन बैंक में है। 

उनके अनुसार, दो लाख 37 हजार रुपये की इतनी बड़ी रकम 20 मई 2020 से लेकर अब तक उनके अकाउंट से निकाल ली गई। लेकिन बैंक की ओर से पैसे निकाले जाने का एक बार भी मैसेज नहीं आया था। जबकि इस अकाउंट के मैसेज सर्विस को सक्रिय करने के लिए ब्रांच मैनेजर को कई बार आवेदन भी किया जा चुका है।

बैंगलोर पुलिस ने ट्रेन में फरार हुए लुटेरे को पकड़ने के लिए भरी उड़ान

पुणे में हुई लापता वकील की हत्‍या, पुलिस ने हिरासत में लिए तीन आरोपी

बिहार पुलिस की बड़ी सफलता, चुनाव के मौके पर पकड़ी 600 पेटी अवैध शराब, 3 गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -