16 अक्टूबर को CWC की बैठक, क्या राहुल गांधी फिर बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ?
16 अक्टूबर को CWC की बैठक, क्या राहुल गांधी फिर बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस की शीर्ष फैसले लेने वाली संस्था कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की 16 अक्टूबर को बैठक होगी, जिसमें पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव, "मौजूदा सियासी स्थिति", आगामी विधानसभा चुनावों पर मंथन होगा। पार्टी ने आज दोपहर एक बयान में कहा है कि, "कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शनिवार, 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे होगी।"

यह फैसला जी-23 के सदस्यों में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के एक पत्र के बाद आया है, जिन्होंने गत वर्ष कांग्रेस कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को संगठनात्मक सुधारों की मांग करते हुए लिखा था। हाल ही में उन्हें एक नया पत्र लिखा कि, जिसमें उन्हें CWC की तत्काल बैठक बुलाने को कहा गया है। जुलाई 2019 में राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष के रूप में इस्तीफे के बाद से कांग्रेस पार्टी नेतृत्व संकट से जूझ रही है। राहुल गांधी के चौंकाने वाले इस्तीफे को दो साल से अधिक वक़्त हो गया है, पार्टी को अभी तक पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं मिल पाया है।

प्रमुख राज्यों में चुनावों के साथ, आंतरिक दरारों की एक निरंतर लहर ने कांग्रेस की राज्य यूनिट्स को भी प्रभावित किया है, जिससे विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले पार्टी को एक गहरे सियासी संकट में डाल दिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल, जो जी-23 नेताओं में भी शामिल हैं, उन्होंने हाल ही में पार्टी में नेतृत्व की बहस छेड़ दी थी। उन्होंने कहा था कि, 'हमारी पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है, इसलिए हमें नहीं पता कि ये निर्णय कौन ले रहा है। हम जानते हैं और फिर भी हम नहीं जानते।'

'अंधेरे में डूब सकती है दिल्ली...', CM केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मांगी मदद

'ये तो भारत के हर घर में होता है...', प्रियंका की 'झाड़ू पॉलिटिक्स' पर असम CM का तंज

लखीमपुर हिंसा: 'दोषियों को बचाना चाह रही भाजपा सरकार...', केंद्र पर अखिलेश का हमला

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -