इन्हें कहा जाता है आधुनिक भारत का महान वैज्ञानिक
इन्हें कहा जाता है आधुनिक भारत का महान वैज्ञानिक
Share:

भारत में कई  वैज्ञानिक हुए हैं, जिन्होंने आम आदमी की जिंदगी को आसान बनाने वाली कई खोजे कीं। इन्हीं महाना वैज्ञानिकों में से एक वैज्ञानिक सीवी रमन भी हैं। रमन को आधुनिक भारत का महान वैज्ञानिक कहा जाता है। रमन का जन्म दक्षिण भारत के त्रिचुनापल्ली में 7 नवंबर 1888 को हुआ था। वे अपने  माता—पिता की दूसरी संतान थे। उनके पिता चंद्रशेखर अय्यर भौतिकी के अध्यापक थे, सो बचपन से ही रमन की रुचि भौतिकी में थी। 

रमन ने मद्रास के प्रेसीडेंसी कॉलेज से भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर किया था। उन्होंने स्नातकोत्तर में गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया था। रमन की बचपन से ही गणित में रुचि थी और उन्होंने अपनी पहली नौकरी कोलकाता में  एक अकाउंटेंट के तौर पर की थी। जब देश को आजादी मिली को भारत सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय प्रोफेसर नियुक्त कर दिया। मात्र 11 वर्ष की उम्र में रमन ने उच्चतर माध्यमिक की पढ़ाई पूरी कर ली थी। रमन ने अपनी नौकरी के साथ—साथ अपना अनुसंधान का कार्य भी जारी रखा और 1930 में उन्हें प्रकाश प्रकीर्णन और रमन इफेक्ट की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने 1929 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 16वें सत्र की अध्यक्षता भी की। रमन प्रभाव पर आज भी वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। 

रमन इफेक्ट  उनके द्वारा दुनिया को दिया गया अनोखा तोहफा है। अपने अनुसंधानों के लिए वह कई ​पुरस्कारों से नवाजे गए। 1929 में उन्हें नाइटहुड की उपाधि दी गई। 1954 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया और 1957 में उन्हें लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। रमन ही वह वैज्ञानिक थे, जिन्होंने तबले और मृदंगम के संनादी (हार्मोनिक) की प्रकृति के बारे में पता  लगाया था। विज्ञान की दुनिया का यह चमकता सितारा 21 नवंबर 1970 को अनंत में विलीन हो गया। 

खबरें और भी

मध्यप्रदेश चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, सांसदों को भी बांटा टिकट

राजस्थान चुनाव: सीएम फेस तय करने में उलझी कांग्रेस, दौड़ में शामिल हुए दो अन्य नेता

मिजोरम चुनाव: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विधानसभा अध्यक्ष हिपेई ने दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -