'2 नाबालिगों का गला काटो, वीडियो बनाकर भेजो..', बिहार के लड़कों को आतंकी नौशाद ने दिया टास्क
'2 नाबालिगों का गला काटो, वीडियो बनाकर भेजो..', बिहार के लड़कों को आतंकी नौशाद ने दिया टास्क
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अरेस्ट किए गए आतंकी नौशाद से पूछताछ में एक हैरतअंगेज़ खुलासा हुआ है। बिहार के 2 लड़कों को नाबालिगों का गला काटने और इसका वीडियो बनाकर भेजने का काम सौंपा गया था। पाकिस्तानी आका के इशारे पर नौशाद ने लड़कों को ये जिम्मा सौंपा था। बिहार के जिन दो लड़कों को यह टास्क दिया गया था, वे भी नाबालिग ही हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार जाकर इन दोनों नाबालिगों के साथ भी पूछताछ की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के कहने पर नौशाद ने बिहार के आरा जिले में पंहुचा था। यहाँ वह 2 नाबालिगों से मिला था। यहाँ नौशाद ने उन युवाओं का ब्रेनवॉश कर उनमे कट्टरपंथ का जहर भरा और दोनों को अपने साथ काम करने के लिए मना लिया। नौसाद ने इन दोनों नाबालिगों को किसी भी 2 नाबालिग को चिन्हित कर उनका गला काटने का आदेश दिया। साथ ही नौशाद ने इसका वीडियो बनाकर भेजने को भी कहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नाबालिग नौशाद के झांसे में आ भी गए थे। वो इस वारदात को अंजाम देने के लिए नौशाद के इशारे का भी इंतज़ार कर रहे थे। नौशाद से मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार (29 जनवरी) को बिहार में छापेमारी भी की थी। भोजपुर नगर की पुलिस टीम ने शहर के दूध कटोरा और अबरपुल इलाके से दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया था। दोनों से पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की है।

बता दें दिल्ली पुलिस ने 12 जनवरी 2023 को भलस्वा डेरी इलाके से नौशाद और उसके साथी जगजीत उर्फ़ याकूब को अरेस्ट किया था। दोनों हिन्दू नेताओं की टारगेट किलिंग करने की फिराक में थे। इसके लिए तैयारियाँ भी कर ली थीं। अपने पाकिस्तानी आकाओं को भरोसा दिलाने के लिए दोनों ने दिसंबर 2022 में एक व्यक्ति का दिल्ली में क़त्ल कर भी दिया था। इस व्यक्ति का शव 14 जनवरी 2023 को भलस्वा नाले से 3 टुकड़ों में कटा हुआ बरामद हुआ था। पता चला था कि, व्यक्ति के हाथ में त्रिशूल का निशान देखकर दोनों आतंकियों ने उसे मार डाला था। नौशाद और याकूब की गिरफ्तारी के बाद इनके पास से हथियार भी बरमाद हुए थे। यह बात भी सामने आई थी कि खाड़ी देश क़तर और बिहार से इन्हे 6 लाख रुपए भी मिले थे। इस पैसे में से याकूब को 2 लाख रुपए दिए गए थे।

Budget 2023-24: संसद में पेश किया गया आर्थिक सर्वेक्षण, GDP 6.5% रहने का अनुमान

मैं चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन मोदी सरकार को वापस लाने के लिए काम करूँगा - येदियुरप्पा का ऐलान

भारत में बिना डरे काम करने वाली सरकार, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया 370, सर्जिकल स्ट्राइक का उदाहरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -