सुबह खाली पेट करी पत्ते खाने से बढ़ेगी आँखों की रोशनी, जानिए और फायदे
सुबह खाली पेट करी पत्ते खाने से बढ़ेगी आँखों की रोशनी, जानिए और फायदे
Share:

करी पत्ते (Curry patte) को खाना कई लोगों को पसंद होता है। लोग साबूदाने, कढ़ी से लेकर दाल तक में करी पत्ते डालते हैं। यह स्किन और सेहत के अलावा बालों के लिए भी फायदेमंद है। आज के समय में उत्तर भारत में भी करी पत्ते के इस्तेमाल का चलन काफी बढ़ गया है, हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि करी पत्ता (Curry leaves) खाने में स्वाद का तड़का लगाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवन का भी राज है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं करी पत्तों से होने वाले कुछ अनोखे फायदों के बारे में।

मॉर्निंग सिकनेस से पाएं छुटकारा- कहा जाता है हर दिन सुबह खाली पेट करी पत्ते का सेवन करने से आप मॉर्निंग सिकनेस को गुडबॉय कह सकते हैं। जी हाँ और इसके लिए आप नींबू के रस और करी पत्ते के रस में हल्की चीनी मिलाकर इस मिश्रण का सेवन करें।

लिवर बनेगा हेल्दी- हर दिन सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से लिवर की सेहत दुरुस्त रहता है। इसी के साथ करी पत्ता लिवर की कार्य क्षमता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

दुरुस्त रहेगा पाचन तंत्र- करी पत्ता पाचन तंत्र मजबूत करने में भी काफी सहायक होता है। इसी के साथ खाली पेट करी पत्ता खाने से न सिर्फ पेट दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, और कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानियों से भी राहत मिलती है।

वजन कम करने में मददगार- अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो करी पत्ता सही है। आप सभी को बता दें कि करी पत्ता ब्लड शुगर को नियत्रंण में रखने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है। इसके लिए रोज सुबह तुलसी के पत्तों के साथ करी पत्ते का सेवन करें।

आंखों की रोशनी होगी तेज- जी दरअसल करी पत्ते में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। इसी वजह से हर दिन सुबह खाली पेट करी पत्ते का सेवन करना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। यह आँखों की रौशनी को बढ़ाता है।

दिल के लिए फायदेमंद है अर्जुन की छाल, जानिए खाने का तरीका

सर्दी में शहद और काली मिर्च साथ में खाने से होंगे ये चौकाने वाले फायदे

कैसी है लता मंगेशकर की तबियत, परिवार ने जारी किया बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -