खरगोन में लगा कर्फ्यू, विजय चलसमारोह के दौरान मचा उपद्रव
खरगोन में लगा कर्फ्यू, विजय चलसमारोह के दौरान मचा उपद्रव
Share:

खरगोन : मध्य्रपदेश के खरगोन में विजयादशी के पर्व पर रावण दहन के बाद चलसमारोह निकाले जाने के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान यह बात सामने आई है कि माहौल और गर्मा गया और हिंसा भड़क गई। हालात ये रहे कि प्रशासन को क्षेत्र में कर्फ्यू लगाना पड़ा। प्रशासन ने लोगों को देखते ही गोली मारने के आदेश तक दे डाले। दरअसल यह घटना तब घटी जब चलसमारोह पर पत्थरबाजी की गई। इसके बाद इस मसले पर हिंसा भड़क गई। यह हिंसा संजयनगर, टवड़ी, गोशाला मार्ग, तालाब क्षेत्र में भड़क उठी। इस मसले पर पत्थरबाजी भी होने लगी।

भीड़ द्वारा दर्जनभर वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। यही नहीं उपद्रवियों ने कुछ मकानों में भी आग लगा दी। स्थिति नियंत्रित करने के लिए रात्रि करीब 11 बजे तालाब क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बंद कर दिया गया। विद्युत मीटरों को तोड़ दिया गया। उपद्रवियों ने मध्यरात्रि में एक कपड़े की दुकान में आग लगा दी।

भीड़ द्वारा आग को बुझाने का प्रयास करने वाली दमकलों पर भी पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडौतिया भी घायल हो गए। उनके साथ एक जवान भी घायल हो गया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया। कलेक्टर नीरज दुबे ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील भी की। देर रात को क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -