बीफ पार्टी के आयोजकों को पकड़ा, एहतियातन लगाया कफ्र्यू
बीफ पार्टी के आयोजकों को पकड़ा, एहतियातन लगाया कफ्र्यू
Share:

हैदराबाद : हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर में गौमांस (बीफ) उत्सव के आठ आयोजकों को पकड़ लिया गया। इस तरह के आयोजन का विरोध किया गया। इसके अलावा आयोजन का विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजासिंह को भी पकड़ लिया गया हैं। परिसर में कफ्र्यू के हालात निर्मित हो रहे हैं। इस तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल विश्वमानवाधिकार दिवस के मौके पर परिसर में गौमांस उत्सव का आयोजन किए जाने की धमकी दी गई।

इस मामले में दूसरे समूह द्वारा घोषणा की गई कि वे मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सुअर के मांस (पोर्क) का सेवन करने का उत्सव आयोजित करेंगे। इस तरह की बातों से लोगों में तकरार बढ़ने की संभावनाऐं हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारी द्वारा कहा गया है कि उन्होंने बीती रात 8 प्रमुख सदस्यों को पकड़ लिया। इस दौरान यह भी कहा गया कि आज गौमांस उत्सव आयोजित करने की घोषणा की गई।

न्यायालय के निर्देशानुसार उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर में उत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा। सहायक पुलिस आयुक्त के. राम भूपाल राव द्वारा पीटीआई भाषा को कहा गया कि उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु रक्षात्मक उपायों के अंतर्गत गोशामहल के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को पकड़ लिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -