शादीशुदा पुरुषों के लिए वरदान है दही-किशमिश, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल
शादीशुदा पुरुषों के लिए वरदान है दही-किशमिश, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल
Share:

सेहत के लिए व्यक्ति को काफी कुछ करना पड़ता है। जी हाँ, आज के समय में सेहत को बनाए रखना बहुत जरुरी है वरना शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। हालाँकि आज के समय में उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफ स्टाइल के चलते कई लोग शरीर के लिए उतनी मात्रा में विटमिन और प्रोटीन नहीं दे पाते, जितनी उसे जरूरत होती है। जी हाँ और इसकी वजह से शरीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। वहीँ इसके चलते पुरुषों को शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो उनकी शादीशुदा जिंदगी पर सीधा असर डालती है। हालाँकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दही-किशमिश का सेवन किया जाए तो पुरुष एक हैप्पी मैरिड लाइफ पा सकते हैं। जी हाँ, अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं वह नुस्खा जो पुरुषों के लिए बेहद लाभकारी होता है।

कैसे तैयार करें दही किशमिश- इसके लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में गरम फुल फैट दूध ले लें अब इसके बाद दूध में 12 किशमिश डाल दें। अब एक चम्मच दही डालें और दूध को अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद दस से बारह घंटे के लिए कटोरी को ढ़क कर रख दें। वहीं जब दही अच्छी तरह जम जाए तो इसका सेवन करें।

दही किशमिश के फायदे- डॉक्टर्स के अनुसार दही के सेवन से पुरुषों में सीमेन क्वालिटी को इम्प्रूव करने में मदद मिलती है। जी दरअसल दही कई बीमारियों से भी हमें दूर रखता है। इस वजह से पुरुषों को दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दूसरी तरफ किशमिश टेस्टोस्टोरोन बूस्टिंग फूड्स की श्रेणी में गिनी जाती है, यह एक ऐसा हार्मोन है, जो पुरुषों की सेक्सुअल समस्याओं को दूर करता है। जी हाँ और इसी गुण के कारण किशमिश पुरुषों के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

कहा जाता है इसका नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही बढ़े हुए ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करने मदद में मदद मिलती है। इसके आलावा इसके नियमित सेवन से शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। केवल यही नहीं बल्कि अगर आप शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे हैं तो आपको इसका नियमित सेवन करना चाहिए क्योंकि यह आपको अंदर से ऊजा देगा। सबसे बड़ी बात दही-किशमिश का ये नुस्खा यौन शक्ति को बढ़ाता और शीघ्रपतन से छुटकारा दिला सकता है।

चेहरे को चमकाती है फिटकरी, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

अगर काट ले मधुमक्खी तो घबराये नहीं बल्कि अपनाए ये घरेलू नुस्खे

बालों के लिए वरदान है नारियल का तेल और कपूर, जानिए लगाने के फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -