बहन की शादी की कहानी सुनाकर ठगों ने महिला से ठगे सोने की आभूषण
बहन की शादी की कहानी सुनाकर ठगों ने महिला से ठगे सोने की आभूषण
Share:

नई दिल्ली: 'अम्मा हमारी बहन की शादी, हमें जेवरात खरीदने नहीं आते हैं, आपने तो बहुत अच्छे जेवरात पहने हुए हैं। आप इनको हमसे चार लाख रुपये लेकर बेच दें'। जी हां उत्तरी जिले के मौरिस नगर में ठगों ने 66 वर्षीय महिला को कुछ इसी तरीके से ठग लिया। आरोपी महिला से सोने के चार कंगन और अंगूठियां लेकर रफूचक्कर हो गए। चार लाख रुपये के बदले आरोपित कागज की रद्दी थमा गए।

ठगी का पता चलने पर पीड़ित संतोष जैन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित संतोष जैन (66) परिवार के साथ उत्तरी दिल्ली के मल्कागंज में रहती हैं। पीड़िता ने बताया है कि वह सत्संग में गई थी। सत्संग के बाद वह वापस घर लौट रही थीं। इस बीच रास्ते में दो युवकों ने उन्हें आवाज देकर रोका। युवकों ने कहा कि अम्मा हमारे पास चार लाख रुपये हैं। उनकी बहन की शादी है, उन्हें जेवरात खरीदने नही आते हैं।

इस बीच आरोपी संतोष के पहने हुए जेवरात की प्रशंसा करने लगे। बातचीत के दौरान कहने लगे कि अम्मा आप हमें यह पहने हुए गहने दे दो और चार लाख रुपये ले लो। संतोष लालच में आ गई। आरोपियों ने एक थैले में चार लाख रुपये दिखाकर पीड़ित के चार कंगन और अंगूठियां ले ली। बदमाशों ने रुपयों का थैला देकर संतोष को एक रिक्शा में बिठा दिया। इसके बाद आरोपी भी वहां से चलते बने। पीड़ित ने कुछ दूर जाकर थैला खोलकर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। थैले में नोटों के स्थान पर कागज की रद्दी थी।

14 साल का बेटा निकला गे, पिता ने कर दी हत्या

प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

5वी मंजिल से गिरी IIT की छात्रा हुई मौत का शिकार, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -