इतने सालों तक IPL खेलते रहेंगे MS धोनी
इतने सालों तक IPL खेलते रहेंगे MS धोनी
Share:

मशहूर भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स ने स्पष्ट किया है कि महेंद्र सिंह धोनी कितने वर्ष और IPL खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने एमएस धोनी के क्रिकेट करियर को लेकर बड़ी बात कही है। विश्वनाथन ने बताया कि धोनी अभी भी पूर्ण रूप से फिट हैं तथा वह चेन्नई के लिए दो वर्ष तक तथा IPL खेल सकते हैं। 

चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने एक न्यूज एजेंसी से चर्चा करते हुए बताया कि एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक या दो वर्ष तक तथा IPL खेल सकते हैं। वह पूरी तरह से फिट हैं। CSK के CEO ने बताया, 'मुझे कोई वजह समझ नहीं आती कि धोनी खेलना क्यों बंद कर दें। जहां तक हमें लगता है। एमएस धोनी ने CSK के लिए जो किया है, हम उससे काफी खुश हैं। एक कैप्टन के रूप में वह टीम के साथ बने रहेंगे तथा हमें लगता है कि वह अभी भी कप्तानी में शानदार हैं तथा प्लेयर्स से अच्छा प्रदर्शन करवा सकते हैं।

साथ ही वह अभी भी टीम के लिए एक फिनिशर का किरदार निभाते हैं। बता दें कि धोनी 40 साल के हो गए हैं तथा चेन्नई के सीईओ ने कहा कि वह आगे भी चेन्नई के लिए खेलते रहेंगे। IPL 2021 के पश्चात् होने वाले मेगा ऑक्शन में भी उनको रिटेन किया जा सकता है। कुछ वर्षों तक क्रिकेट प्रशंसकों को आईपीएल में धोनी खेलते हुए नजर आएंगे।

ओपनर्स बहुत है लेकिन कम है फिनिशर, जानिए भारत के कप्तान धोनी के सफर से जुड़ी बातें

दिलीप कुमार के कारण संवरा था भारतीय टीम के इस मशहूर खिलाड़ी का करियर, जीता था वर्ल्ड कप

एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी को दिया ये शानदार गिफ्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -