'CSK के दिल की धड़कन हैं धोनी...', कोच फ्लेमिंग ने की माही की तारीफ
'CSK के दिल की धड़कन हैं धोनी...', कोच फ्लेमिंग ने की माही की तारीफ
Share:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैदान पर उतरते ही चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऩे बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। यह CSK के लिए उनका 200वां मैच था। IPL में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 मुकाबले खेलने वाले वे पहले प्लेयर हैं। उन्होंने इनमें से 199 मैचों में कप्तानी की है, जिस एक मैच में वह एक खिलाड़ी के रूप में खेले थे, उस मैच में कप्तान सुरेश रैना थे।

धोनी की इस उपलब्धि के बाद उनको लेकर टीम के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की 'दिल की धड़कन' हैं। पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में CSK इस सत्र की पहली जीत हासिल की है। लो स्कोरिंग मैच में टीम को छह विकेट से जीत हासिल हुई है। मैच के बाद फ्लेमिंग ने धोनी को लेकर दिए गए बयान में कहा है कि, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह CSK के दिल की धड़कन रहे हैं। चाहे वह प्रदर्शन हो, मार्गदर्शन हो या नेतृत्व, फ्रैंचाइजी के प्रति उनका रवैया वाकई काबिले-तारीफ है।

फ्लेमिंग ने आगे कहा कि 200 मैच खेलने के बाद भी बेहतर प्रदर्शन करने की इच्छा रखना और खेल और टीम के प्रति समर्पण देखने लायक है। मुझे लगता है कि फ्रैंचाइज़ी के साथ ही धोनी भी आगे बढ़े हैं। इसलिए यह बहुत अच्छा रिश्ता है।

टोक्यो ओलंपिक की अटकलों के बीच जापानी प्रधानमंत्री ने खेल को स्थगित करने की दी मंज़ूरी

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में विनेश फोगाट समेत इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

मोंटे कार्लो मास्टर्स: आंद्रे रूबलेव के खिलाफ हारने के बाद राफेल नडाल को लगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -