अजय देवगन के चुनाव प्रचार शो में भीड़ का हंगामा, पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने चलाई लाठियां
अजय देवगन के चुनाव प्रचार शो में भीड़ का हंगामा, पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने चलाई लाठियां
Share:

नालंदा : बिहार विधानसभा के निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी बाॅलीवुड के स्टार्स का जमकर उपयोग कर रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के लिए फिल्म स्टार अजय देवगन प्रचार करने वाले थे। बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में अजय देवगन की रैली के पहले ही आयोजन स्थल पर लोगों ने कुर्सियां फैंकना प्रारंभ कर दी। जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए बेकाबू भीड़ को नियंत्रित किया। 

हालात ये थे कि फिल्म स्टार अजय देवगन को चाॅपर से उतरने ही नहीं दिया गया। लोग अजय देवगन को देखकर उत्साहित हो उठे। अजय देवगन ने भी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उत्साहित लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान लोग पत्थरबाजी करने लगे और कुर्सियां फैंकने लगे। 

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और लाठी चार्ज कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस मामले में बताया जा रहा है कि आयोजन स्थल पर अभिनेता अजय देवगन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचे। पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने कुर्सियां फैंकना प्रारंभ कर दीं।

अजय देवगन भाजपा प्रत्याशी डाॅ. सुनील के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंच ही रहे थे कि भीड़ उग्र हो गई। उल्लेखनीय है कि अजय देवगन द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार में पहले भी भीड़ उग्र हो गई थी और अजय चुनाव प्रचार अभियान बीच में ही छोड़कर वापस चले गए थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -