चंबल नदी में नहाने गए लड़के ने उंगलियों से फोड़ दी मगरमच्छ की आंखें
चंबल नदी में नहाने गए लड़के ने उंगलियों से फोड़ दी मगरमच्छ की आंखें
Share:

आजकल कई तरह के मामले सामने आते हैं जो चौकाने वाले हैं। अब जो मामला सामने आया है वह हैरान करने वाला है। जी दरअसल यह मामला एक बच्चे से जुड़ा है जिसने उंगलियों से मगरमच्छ की आंखें फोड़ दी। जी हाँ, यह मामला बूंदी की केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के कापरेन थाना इलाके के रोटेदा गांव का है। यहाँ चंबल नदी में नहाना एक किशोर को भारी पड़ गया। जी दरअसल नदी में घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने किशोर पर हमला कर दिया, और इस हमले से उसका बायां पैर जख्मी हो गया। बताया जा रहा है करीब 7 मिनट पानी के भीतर चले मगरमच्छ और इंसान के संघर्ष में आखिरकार इंसान के हौंसले ने बाजी मार ली। जी दरअसल घायल युवक ने मगरमच्छ की आंखों पर कई वार किए और किसी तरह वह पानी से बाहर निकला।

गुरुग्राम में कुत्ते की अनोखी शादी से मचा बवाल, यूजर्स बोले- 'गलत है ये'

उसके बाद उसे कापरेन अस्पताल लाया गया। यह मामला बीते सोमवार दोपहर करीब तीन बजे का बताया जा रहा है। यहाँ रोटेदा गांव निवासी दीपक केवट आयु 17 वर्ष पुत्र ब्रम्हानन्द चंबल नदी के घाट पर नहाने के लिए गया। यहाँ वह किनारे पर बैठकर कपड़े धो रहा था और इस बीच एक मगरमच्छ ने दीपक का बायां पैर अपने जबड़ों के बीच दबा लिया और उसे खींचकर गहरे पानी में ले गया। उसके बाद लड़के ने पानी के भीतर ही मगरमच्छ पर जवाबी हमला करते हुए उसकी आंखों पर उंगलियों से वार किए और चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर पास नहा रहे तीन-चार लोगों ने भी बचाने का प्रयास किया, और उसके बाद मगरमच्छ से उसे छोड़ दिया।

हालाँकि इसके बाद भी मगरमच्छ ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और दोबारा हमला करते हुए लहूलुहान दीपक के बांए पैर को जबड़ों पर कैद कर लिया। इसके बाद दीपक ने हौंसला रखते हुए मगरमच्छ की आंखों पर वार किए, और मगरमच्छ ने फिर युवक पर पूंछ से हमला करना शुरू कर दिया। करीब 7 मिनट चले इस संग्राम के बाद दीपक पानी से बाहर आया।

सिंगरौली का अनोखा स्कूल, यहाँ दोनों हाथ से लिखते हैं बच्चे

65 साल की उम्र में महिला ने दिया कुत्ते के बच्चे को जन्म, वीडियो वायरल

फ्रिज में छुपा था विशाल कोबरा, देखते ही उड़े परिवार वालों के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -