रोनाल्डो हो सकते है 18 दिन के लिए मैदान से दूर

लिस्बन। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मांसपेशियों में खिंचाव है तो वे 18 दिन के लिए खेल से दूर हो सकते हैं। रियल मेड्रिड के स्टार रोनाल्डो को स्पेनिश लीग के दौरान चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें चैम्पियंस लीग में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ पहले चरण के मुकाबले में बाहर बैठना पड़ा था।

रोनाल्डो के बिना टीम का आक्रमण काफी कमजोर हो गया है। टीम मैनचेस्टर के खिलाफ गोल करने में कामयाब नहीं हुई थी। रोनाल्डो के बिना टीम की धार कमजोर लग रही थी। रोनाल्डो चैम्पियंस लीग के इस सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 16 गोल हैं।

उनके बाद दूसरे स्थान पर बार्सिलोना के लुइस सुआरेज हैं जिनके नाम आठ गोल हैं। कामपोस ने बताया कि रोनाल्डो को अगर मांसपेशियों की समस्या है तो इससे उबरने में 18 से 21 दिन लगेंगे। 12 से 14 दिन चोट के ठीक होने में और पांच से सात दिन मांसपेशियों को सही होने में।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -