'मुझे गोल करने से ज्यादा गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स करने में मजा आता है', जब रोनाल्डो के इस बयान ने मचा दिया था बवाल
'मुझे गोल करने से ज्यादा गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स करने में मजा आता है', जब रोनाल्डो के इस बयान ने मचा दिया था बवाल
Share:

फुटबॉल के मशहूर खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज (5 फरवरी) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके रिकॉर्ड और करियर के बारे में तो सब लोग जानते हैं। उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे पहलू भी रहे हैं जो बहुत विवादित हैं। लेकिन मेहनत और काबिलियत से उन्होंने जो सफलता हासिल की है वह पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। आज उनके जन्मदिन पर आपको बताते है उनसे जुड़े कुछ अनसुन्ने किस्से।।।

वर्ष 2019 के इंटरव्यू में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने एक बयान से सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा था, 'मुझे गोल करने से अधिक मजा गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स करने में आता है।' रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 2016 से ही लिव इन में रह रहे हैं। गर्लफ्रेंड जियो से उनकी एक बेटी भी है। इसके अतिरिक्त, उनके 3 और बच्चे भी हैं। अपने इंटरव्यू में रोनाल्डो ने बताया कि पुर्तगाल में उनका परिवार बहुत निर्धन था। उनके पिता माली का काम करते थे तथा उनकी कमाई बहुत कम होती थी। आज 700 करोड़ से अधिक उनकी सालाना कमाई है। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि 12 वर्ष की आयु में बर्गर खाना उनके लिए सपने की भांति था। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक दिन कुछ लोगों से बर्गर खाने के लिए भीख मांगा था। 

वर्ष 2007 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो एवं बिपाशा बसु के किस ने पूरी दुनिया में हंगामा मचा दिया था। यही वो दौर था जब अक्सर ही रोनाल्डो की छवि दिलफेंक खिलाड़ी की थी। उस समय उनका नाम कई महिलाओं के साथ जुड़ा था। बिपाशा एवं रोनाल्डो एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे जब रोनाल्डो ने उन्हें इस प्रकार किस किया कि पूरी दुनिया में यह क्लिपिंग वायरल हो गई थी। रोनाल्डो फुटबॉल की दुनिया के विवादित खिलाड़ियों में शुमार हैं।  

आखिर क्यों मनाया जाता है 'वैलेंटाइन डे'? जानिए इतिहास

दूसरी बार शादी करने जा रही है ये एक्ट्रेस, बेटे के साथ लंदन होंगी शिफ्ट

VIDEO! 'सारे आदमी कुत्ते होते हैं...', राखी सावंत ने सबके सामने कह डाली ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -