पुलिस स्टेशन के पास भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
पुलिस स्टेशन के पास भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बलवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात दो बदमाश कार और स्कूटी से आए और भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। 

आनन-फानन में भाजपा नेता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मचा हुआ है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस घटना को अपराधियों ने दूधिया पीपल पुलिस चौकी से  कुछ ही मीटर की दूरी पर अंजाम दिया। पिलखुआ के सिखेड़ के रहने वाले डॉ। बीएस तोमर भाजपा में डासना क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष थे। 

वहीं गोलीबारी के बाद शूटर स्कूटी पर घटनास्थल से भागने लगे। कुछ स्थानीय लोग हिम्मत दिखते हुए पीछे दौड़े तो शूटर हड़बड़ा गए। स्कूटी चालू न होने पर वे उसे घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। बलवीर सिंह को आनन-फानन में पास के ही संजय नगर अस्पताल  में ले जाया गया, जहां कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।

अगर जा रहे हैं ITR दाखिल करने, तो ये जानकारी आपके लिए होगी फायदेमंद

बंद हो गया ये बड़ा बैंक, अपने पैसे निकालने के लिए करें ये काम

National Ice Cream Day : हर जुबां पर है आइसक्रीम का स्वाद, जानिए कहां से हुई शुरूआत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -