महाराष्ट्र के 75 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ चल रहे है आपराधिक केस, रिपोर्ट में हुआ हैरतंअगेज खुलासा
महाराष्ट्र के 75 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ चल रहे है आपराधिक केस, रिपोर्ट में हुआ हैरतंअगेज खुलासा
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में 3 दिन पहले ही एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट में शपथ लेने वाले मंत्रियों को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, महाराष्ट्र के 75 फीसदी मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक केस चल रहे हैं। ये बात मंत्रियों ने स्वयं चुनावी शपथ पत्र में घोषित की है।

बता दें कि महाराष्ट्र में 30 जून को एकनाथ शिंदे ने सीएम एवं देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। उसके बाद से कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन चलता रहा है। 41 दिन पश्चात् 9 अगस्त को 18 मंत्रियों के साथ पहला विस्तार किया गया। महाराष्ट्र में अब सीएम सहित 20 मंत्री हो गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एवं महाराष्ट्र इलेक्शन वॉच ने 2019 में विधानसभा चुनावों के चलते पेश किए गए सभी मंत्रियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया।

विश्लेषण के मुताबिक, 15 (75 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक केस घोषित किए हैं तथा 13 (65 प्रतिशत) ने अपने विरुद्ध गंभीर आपराधिक केस घोषित किए हैं। सभी मंत्री करोड़पति हैं तथा उनकी संपत्ति का औसत मूल्य 47.45 करोड़ रुपये है। एडीआर ने बताया कि सबसे अधिक घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री मालाबार हिल सीट से चुने गए मंगल प्रभात लोढ़ा हैं। उनकी संपत्ति 441.65 करोड़ रुपये है। सबसे कम घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री पैथन सीट से चुने गए भुमारे संदीपनराव आसाराम हैं, उनकी संपत्ति 2.92 करोड़ रुपये है। शिंदे मंत्रिपरिषद में कोई महिला सदस्य नहीं है। 8 (40 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है। जबकि 11 मंत्रियों (55 प्रतिशत) ने स्नातक या उससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है। एक मंत्री के पास डिप्लोमा है।

नहीं रहे BJP के ये वरिष्ठ नेता, CM योगी ने जताया शोक

'2024 में BJP को सत्ता से उखाड़ देंगे', इस नेता ने दिया बड़ा बयान

'भाजपा की वॉशिंग मशीन में घुसकर स्वच्छ हो गए हैं', केंद्र सरकार को टारगेट कर बोली शिवसेना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -